Tumbbad 2 Release Date: तुम्बाड के पोस्टर ने किया सीक्वल की तरफ इशारा
Tumbbad 2 Release Date Update: हॉरर थ्रिलर फिल्म तुम्बाड के रि-रिलीज के साथ ही फिल्म के सीक्वल यानि Tumbbad 2 की अटकले हुई तेज;
Tumbbad 2 Release Date Update
Tumbbad 2 Movie Update: 2018 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म Tumbbad जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं फिल्म की कहानी एकदम से हटकर थी। आज भी ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती है। यदि भारतीय हॉरर फिल्मों का नाम लिया जाता हैं। तो Tumbbad Movie का नाम जरूर आता है। फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म के सीक्वल को लेकर आशंकाऐं तेज हो गई हैं। चलिए जानतें तुम्बाड़ 2 को लेकर क्या अपडेट है।
क्या आएगी तुम्बाड की सीक्वल यानि तुम्बाड 2 (Tumbbad 2 Release Date In Hindi)-
तुम्बाड़ जिसकी कहानी एक हॉरर फिल्म है। जिसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। ये फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों द्वारा इसे काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म की कहानी (Tumbbad Movie Story) भारतीय पौराणिक कथाओं में चर्चित राक्षस देवता हस्तर की कहानी पर आधारित हैं। ये फिल्म एक बार फिर से 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। जिसने फिल्म के सीक्वल को लेकर आशंकाऐं तेज कर दी है।
बता दे कि Tumbbad Movie का एक पोस्टर इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फिल्म का एक्टर आटे से घिरे हुए हस्तर की गुफा में आराम कर रहा हैं। तो वहीं हस्तर उसका बाहर इंतजार कर रहा है। जिसने भी Tumbbad देखी हैं। उसको पता है कि तुम्बाड़ की कहानी में आटे का क्या खेल होता है। हस्तर को बुलाने का ये खास हथियार होता है। यहीं वो हथियार होता हैं जो मृत्यु और रक्षा दोनों के काम आता है। अभी सिर्फ ये अटकले लगाई जा रही हैं कि Tumbbad का सीक्वल आएगा। Tumbbad Movie का सीक्वल यानि Tumbbad 2 आएगा या नहीं ये तो फिल्म के निर्माता ही बता सकते हैं। लेकिन पोस्टर देखने के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।