'जॉली एलएलबी 2' के नए ट्रेलर में दिखा अक्षय का एंग्री अंदाज, इंसाफ के लिए उठा रहे हैं आवाज

Update: 2017-01-24 04:29 GMT

मुंबई: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ के गाने खूब धमाल मचा रहे हैं। फिल्म के पहले ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, इस फैंस के लिए अक्षय कुमार ने इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में अक्षय कुमार काफी सीरियस लग रहे हैं। फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' एक्शन, कॉमेडी और इमोशन सबका पैकेज है। फिल्म देखकर आपको पता चलेगा कि देश की इतनी बड़ी आबादी के केसेस को सॉल्व करने के लिए कितने जज हैं और कितने केस पेंडिंग पड़े हुए हैं।

'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार कुछ डायलॉग बोलते हैं कि हर कोई यहां कहता है कि 'आई विल सी यू इन कोर्ट' और 'कुछ तो लिहाज करो देश का' जो कि खूब पॉपुलर हो रहे हैं।

बता दें कि यह फिल्म 2013 में आई अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ बोमन ईरानी भी लीड रोल में थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर हिट हुई थी। सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ 10 फरवरी को रिलीज होगी।

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का नया ट्रेलर

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का पहला ट्रेलर

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए इस फिल्म का गाना 'बावरा मन'

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म का गाना 'जॉली गुड फेलो'

Full View

Tags:    

Similar News