Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल ने 'पुष्पा' को दी कड़ी टक्कर, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा गाना ओ आसमान वाले

Jubin Nautiyal: सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने अद्भूत गायन प्रतिभा से गाना प्रेमियों को अपना दिवाना बना दिया है। आम लोगों में उनका गाना खूब सुना जा रहा।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-22 13:45 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Jubin Nautiyal : वर्तमान में फिल्म 'पुष्पा' की सफलता को चुनौती देना किसी के लिए भी असंभव माना जा रहा। कोई भी इस दक्षिण भारतीय फिल्म को पछाड़ने के बारे में नहीं सोच पा रहा। बॉलीवुड इंडस्ट्री को इस वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी रुहानी आवाज से इस फिल्म को खुली चुनौती दी है। उन्होंने एक दिन में ही इस फिल्म के सभी गानों को पछाड़ते हुए खुद को नंबर 1 पर ला खड़ा किया है। जुबिन नें अपनी दिलकश आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया है। जुबिन का हालिया रिलीज गाना 'ओ आसमान वाले' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा।

दर्शकों पर छाया जुबिन का जादू

रिफ्रेशिंग आवाज के धनी सिंगर जुबिन नौटियाल 21 जनवरी 2022 को गाना 'ओ आसमान वाले' के साथ दर्शकों के सामने आएं। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ अभिनेत्री नेहा खान दिखाई दीं। वीडियो में जुबिन और नेहा के केमेस्ट्री को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। यह एक इमोशनल लव सॉन्ग है। गाने में एक सच्ची प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस गाने को शिमला में शूट किया गया है। गाने के बोल को मशहूर लेखक, कवि और शायर मनोज मुंतशिर ने लिखा है। वहीं इसका निर्माण टी- सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने किया है।


Full View


जुबिन ने 'श्रीवल्ली' को तीसरे नंबर पर धकेला

जुबिन नौटियाल का गाना 'ओ आसमान वाले' को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना है। जबकि इसे पसंद करने वालों की संख्या 3.7 लाख है। इस गाने का निर्देशन नवजीत बुट्टर ने किया है। वहीं इसमें संगीत रोचक कोहली ने दी है। यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसी के साथ फिल्म पुष्पा का गाना 'श्रीवल्ली',जो पहले नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था, अब तीसरा स्थान ले चुका है। दूसरे नंबर पर जुबिन नौटियाल का ही गाना 'मेरी तरह' (Meri Tarah) है। इस गाने को पीछले 8 दिनों में 3.1 करोड़ लोगों ने सुना है। इस गाने में हिमांश कोली और हेली शाह बतौर अभिनेता दिखाई दे रहे हैं। 


Full View


Tags:    

Similar News