Kajal Raghavani Birthday: ड्रामा क्वीन काजल राघवानी को ये स्टार्स किए बर्थडे विश, इन गानों को देख आप भी बन जायेंगे फैन

Kajal Raghavani Birthday: भोजपुरी फिल्म जगत में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाली काजल राघवानी का आज जन्मदिन है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-20 10:36 GMT

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ( फोटो सोशल मीडिया)

Kajal Raghavani Birthday: भोजपुरी फिल्म जगत में अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाली काजल राघवानी का आज जन्मदिन है। 1990 में जन्मी काजल आज 31 साल की होने जा रही हैं। भोजपुरी मस्ती क्वीन के नाम से जानी जाने वाली काजल को आज भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बर्थडे विश किया है। उन्होंने कहा मेरी फेवरेट को स्टार को जन्मदिन की बधाईयां। इसके अलावा आम्रपाली दुबे, कल्लू अकेला और रानी चटर्जी ने भी काजल राघवानी को बर्थडे विश किया।

आज इनके जन्मदिन के मौक पर आपको इनकी असल जिंदगी से रूबरू कराते हैं। तेघरा बेगूसराय बिहार (Teghara Begusarai Bihar) की रहने वाली काजल ने पटना यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। इनके पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं।

साल 2013 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'रिहाई'(Rihai) से अपने करियर की शुरुआत की। निजी जिंदगी में खेसारी लाल यादव से उनके अफेयर के किस्से चल रहे थे। आपको बताते चले कि काजल राघवानी के गाने हमेशा से ही भोजपुरी जगत में ने रिकॉर्ड्स बनाने आए हैं। कुछ गाने तो हमेशा लोगों को जुबान पर होते हैं। तो ऐसे ही कुछ गानों की लिस्ट हम आपको बताने जा थे हैं जिसे देख आप भी काजल के फैन बन जाएंगे।

1. छलकत हमरो जवानियां (chhalakat hamaro jawaniya) पवन सिंह के साथ काजल राघवानी का यह गाना खूब हिट हुआ था। इस गाने में काजल ने गजब का डांस किया है।

काजल राघवानी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

2. सरसो के सगिया (Sarso ke Sagiya) खेसारी लाल यादव के साथ काजल का यह गाना लोगों के दिलों पर गजब कहर बरसाया। लोगों ने इस गाने को खूब प्यार दिया। इस गाने में काजल और खेसारी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई।

3. सज के सवार के (Saj ke sawar ke) मुक्कदर फिल्म का यह गाना जिसमें काजल और खेसारी हैं, लोगों को बहुत पसंद आया। इस फिल्म को शेखर शर्मा ने लिखा था।

काजल राघवानी ( फोटो सौशल मीडिया)

4. जबले जागल बानी (Jable Jagal Bani) खेसारी लाल यादव के साथ यह गाना काजल राघवानी को खूब प्रसिद्धि दिया। लोगों ने उनके डांस की सराहना की। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष'(Sangharsh) का है जिसमें खेसारी अभिनेता हैं।

5. डाल के केवाड़ी में किल्ली (Daal De Kewadi Mein Killi) खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अनेकों गाने निकलें। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने हमेशा पसंद किया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' (Balam Ji Love you) का है।

Tags:    

Similar News