प्रेग्नेंट एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरें हो रहीं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कल्कि सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

Update: 2019-12-25 11:08 GMT
प्रेग्नेंट एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरें हो रहीं वायरल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कल्कि सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। कल्कि ने अभी हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसकी कई फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज में कल्कि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

Full View

बोल्ड अंदाज में कराया फोटोशूट

इन फोटोज में कल्कि का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फोटोशूट में कल्कि का प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफो-साफ दिखाई पड़ रहा है। कल्कि के इन फोटोज को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स उन्हें स्टनिंग मम्मा जैसे कमेंट कर रहे हैं।

Full View

एक यूजर ने कमेंट करके कल्कि को स्टनर बताया है। वहीं कईयों ने कल्कि को उनकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई भी दी है।

यह भी पढ़ें: हॉट एंड बोल्ड अंदाज में क्रिसमस मना रही पूनम और शर्लिन, फैंस ने कहा ये

बता दें कि कल्कि शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी से पहले ही फैमिली प्लानिंग को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड Guy Hershberg प्रोफेशनल पियानिस्ट हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान कल्कि का काफी ध्यान रख रहे हैं। कल्कि इन दिनों अपना ज्यादातर वक्त म्यूजिक के साथ ही स्पेंड कर रही हैं।

Full View

कल्कि ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की गोद में लैटीं हैं और वो उनके लिए गिटार प्ले कर रहे हैं।

Full View

कल्कि इससे पहले फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दोनों ने आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया।

कल्कि आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और अगले महीने बाद वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: क्रिसमस 2019: जानें कौन हैं असली सांता क्लॉज, क्यों देते हैं मोजे में गिफ्ट्स

Tags:    

Similar News