Khel Khel Mein Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में हिट या फ्लॉप

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार के सर से क्या फ्लॉप फिल्मों के टैग को हटा पाएगी खेल खेल में जानिए पहले दिन कितना किया कलेक्शन

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-15 12:10 GMT

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1 

Khel Khel Mein Collection Day 1 : अक्षय कुमार, तापसी पन्नू,वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क की फिल्म Khel Khel Mein में आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया है। तब से इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरें सामने आई है। खबरों कि माने तो Khel Khel Mein में साउथ की हिंदी रीमेक है। तो वहीं अक्षय कुमार की इस साल जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है, सारी फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई है। अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को उनकी फिल्म Khel Khel Mein से ज्यादा उम्मीद है। चलिए जानते हैं पहले दिन अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में उनकी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 

अक्षय कुमार फिल्म खेल खेल में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Akshay Kumar Movie Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म Khel Khel Mein में ऐसे दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। जो अचानक से बहुत दिनों बाद एक दिन मिलते हैं। उनके साथ उनकी पत्नियाँ भी होती हैं। लेकिन उस समय उन्हें पता नहीं होता है कि उनकी जिंदगी एकदम से बदल जाएगी। अचानक से उनकी पत्नियाँ एक गेम खेलने को कहती हैं। जिसमें उनका फोन पब्लिक प्रापर्टी बन जाता है। जिसके बाद से उनके जीवन के छुपे हुए राज खुल जाते हैं। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों के तरफ रूख करना पड़ेगा।

अक्षय कुमार की फिल्म Khel Khel Mein में की कहानी तो अच्छी है। लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म को Stree 2, Vedaa, Thangalaan और Double Ismart के साथ रिलीज होने की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा है। यदि हम Khel Khel Mein के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक 3 करोड़ रूपए (Khel Khel Mein Collection Day 1)  तक का कलेक्शन कर लिया है।

Tags:    

Similar News