Koffee with Karan Season 7: करण जौहर शो में शहनाज गिल, क्यूट गर्ल को देखते ही फैंस हुए बेहद खुश

Koffee with Karan Season 7: शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज चार्ली पुथ की ‘वी डोंट टॉक अनिमोर’ जैसे और भी गानें गाती दिखाई दे रही हैं।

Written By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-07 04:54 GMT

Shahnaz Gill (फोटो-सोशल मीडिया)

Koffee with Karan Season 7: बिग-बॉस में आने के बाद से सिंगर शहनाज गिल (Shahnaz Gill) ने बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाई। एक्ट्रेस शहनाज को सिद्धार्थ के जाने के बाद भी उनके फैंस ने काफी संभाला था। अभी भी शहनाज एक क्वीन के तौर पर पसंद की जाती हैं। ऐसे में शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज चार्ली पुथ की 'वी डोंट टॉक अनिमोर' समेत कई हिट सॉन्ग गाती दिखाई दे रही हैं। शहनाज के इस वीडियो को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में शहनाज कई सवालों का जवाब भी दे रही हैं।

शहनाज गिल(Shahnaz Gill) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज चार्ली पुथ की 'वी डोंट टॉक अनिमोर' जैसे और भी गानें गाती दिखाई दे रही हैं। साथ ही कुछ सवालों का जवाब भी दे रही हैं।

Full View

वीडियो में बताते हुए शहनाज(Shahnaz Gill) कहती हैं कि उन्हें वीकेंड का 'सेव योर टियर्स' पसंद है। उन्होंने कहीं से कुछ नहीं सीखा उनके पास फेम और नेम दोनों है। सब कुछ उनके लक से मिला है वो अपने मुश्किल दिनों को याद नहीं करना चाहती।

जीं हां इस वीडियो से जाहिर है कि शहनाज(Shahnaz Gill) करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन 7 में आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। कॉफी विद करण के इस सीजन पर कई नए सेलेब्स जोड़े दिखाई देंगे। जबकि शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

जल्द ही आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर और आलिया हैं, इस फिल्म के बारे में भी शो में चर्चा होगी। बातचीत के साथ रणवीर और आलिया प्रोमो में खूब मस्ती तो करते हुए दिखाई ही दे रहे हैं, साथ दोनों की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी सामने आएंगें।


Tags:    

Similar News