Arjun Kapoor: इस वजह से अर्जुन ने छोड़ा मलाइका का हाथ, ये है एक्टर की नई गर्लफ्रेंड

Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है? इस बीच अर्जुन कपूर की नई गर्लफ्रेंड का नाम भी सामने आया है। आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-08-25 04:40 GMT
Arjun Kapoor (Image Credit: Instagram)

Arjun Kapoor: बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी दोनों की शादी (Malaika Arora And Arjun Kapoor Marriage) की खबरें सामने आती हैं, तो कभी दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आती है। अब पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है और अर्जुन कपूर किसी और को डेट कर रहे हैं।

किसे डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर?

दरअसल, अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, यह बात सच नहीं है और इस बात का खुलासा खुद कुशा ने किया है। जी हां..कुशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- ''रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब। उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है।'' बता दें कि कुशा ने ये पोस्ट अपने और अर्जुन के डेटिंग की खबरों के बाद शेयर किया है और इन खबरों को बकवास कहा है।

क्यों उड़ रही थी दोनों के डेटिंग की अफवाह?

दरअसल, कुछ समय पहले कुशा कपिला करण जौहर के घर पार्टी में गई थीं, जहां अर्जुन कपूर भी थे, लेकिन वहां मलाइका अरोड़ा नहीं थीं। पार्टी से एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

क्या मलाइका-अर्जुन का हो गया है ब्रेकअप

यह कोई पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप (Arjun Kapoor Break Up With Malaika) की खबर सामने आई हो। इससे पहले भी कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ चुकी है। वहीं, अब पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबर सामने आ रही है, लेकिन मलाइका या अर्जुन में से किसी ने अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। ऐसे में यह साफ नहीं कहा जा सकता है कि दोनों अलग हो गए हैं या साथ है।

Tags:    

Similar News