Malaika Arora Sports Outifit: कपड़ो को लेकर बना मलाइका का मजाक, ट्रोलर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार ट्रोलर्स का शिकार हो रही हैं। अभिनेत्री के कपड़ों को उनके प्रशंसक बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहें।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-22 09:45 GMT

Malaika Arora : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उम्र में 48 वर्ष की हैं। लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। वो फिटनेस को लेकर अभी भी काफी सजग हैं। उनका आकर्षक लुक बॉलीवुड की कई युवा अभिनेत्रियों को पसंद आता है। साथ ही वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका जब से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आई हैं। तब से उनके बारे में और भी बातें बनने लगी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा अगर वो किसी बात के लिए ट्रोल हो रही हैं, तो वो है उनके बेढ़ंगे कपड़े।

चंद लम्हों में वायरल हुई मलाइका की ये फोटो

पिछले दिनों मलाइका (Malaika Arora) अपने पालतू कुत्ते कैस्पर के साथ सुबह टहलने निकली थीं। पैपराज़ी ने उन्हें ढीले स्वेटशर्ट और फिट ट्रैक के साथ बहुत ही कैज़ुअल लुक में कैमरे में कैद किया था। उनकी ये तस्वीर चंद लम्हों में इंटरनेट पर फैल गई।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रेंड करना शुरु कर दिया। आलोचकों का मानना था कि मलाइका ने बहुत बेढंगा कपड़ा पहन रखा था। उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने तो यह तक कह डाला कि इतनी टाइट फीटिंग कपड़ा कौन पहनता है।

ट्रोलर्स ने मलाइका को बेशर्म कहा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस टाइट फीटिंग ड्रेस पर कुछ ट्रोलर्स ने उनपर भद्दे कमेंट्स किए। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने तो उन्हें बेशर्म तक कह डाला। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थें, जो अभिनेत्री का साथ देते दिखाई दे रहे थें।

अभिनेत्री के समर्थन में लोगों ने कहा कि उन्हें अपने तरीके से जिंदगी जीने की आजादी है। मलाईका का फिटनेस को लेकर जागरूकता कोई नई बात नहीं है। वो अक्सर स्पोर्ट्स आउटफीट में कैमरे में कैद होती दिखाई देती हैं। इन तस्वीरों में मलाईका के कपड़े सभी का ध्यान उनकी ओर खीचते हैं। 

Tags:    

Similar News