Malaika Arora : ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बेटे अरहान के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेत्री के घर जा पहुंचे हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-25 11:52 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लिए यह क्रिसमस बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस बार अभिनेत्री अपने बेटे अरहान खान और बॉव्यफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट करेंगी। पैपराजी ने हाल ही में अभिनेत्री को उनके घर पर कैमरे में कैद किया है। पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मलाइका को उनके बेटे के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचते हैं। यहां सभी एक - दूसरे से मिलते हैं और घर के अंदर चले जाते हैं।

बहन अमृता भी पहुंची अभिनेत्री के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने

वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वर्ष अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगी। अभिनेत्री के परिवार में अब अर्जुन कपूर भी शामिल हो चुके हैं। अभिनेत्री के परिवार ने खुलकर अर्जुन को अपने परिवार का हिस्सा मान लिया है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अभिनेत्री की बहन पूर्व अभिनेत्री अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को उन्हें ज्वॉइन करते हुए पाया गया। अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लदाक के साथ वहां पहुंची थीं।

सेलिब्रेटिज के क्रिसमस आउटफीट के बारे में जाने

पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अभिनत्री अमृता अरोड़ा के बेटों रयान और अज़ान को उनके साथ देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए ग्लेज्ड ग्रीन कलर के ड्रेस का चयन किया है। अभिनेत्री इस ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बात करें, तो मलाइका को क्रिसमस पर अपनी मॉम के घर पर प्रिंटेड व्हाइट ड्रेस के साथ रेड स्टिलटोज सैंडल में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बेटा अरहान कैजुअल ड्रेस में था। जबकि अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लाल स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट का चयन किया था।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिसमस के उत्सव की एक झलक भी साझा की है। उन्होंने अपने बेटे का ड्रिंक्स मिक्स करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस स्टोरी को उन्होंने कैप्शन दिया, "शैम्पेन विश और कैवियार ड्रीम्स।" इसी के साथ एक और स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पीनेस ऑन ए प्लेटर।" दरअसल इस स्टोरी में उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन के स्वादिष्ट व्यंजनों की तस्वीर साझा की थी। वीडियों में उनके एक्सल नाम के पालतू कुत्ते को देखा जा सकता है। कुत्ते ने वीडियो में सांता-थीम वाली पोशाक पहनी है।

फिल्म 'कुट्टी' में अभिनय करते दिखाई देंगे अर्जुन कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) में जज के तौर पर बिजी हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्व पति अरबाज खान के साथ स्पॉट किया गया था। यहां वो अपने बेटे अरहान को लेने आए थें। 19 वर्षीया अरहान खान विदेश में पढ़ाई करते हैं। वहीं अर्जुन इन दिनों फिल्म 'कुट्टी' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार भूत पुलिस (Bhoot Police) में सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ देखा गया था। 

Tags:    

Similar News