Naagin 7 Release Date: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद नागिन 7 की रिलीज डेट आई सामने

Naagin 7 Release Date Update: एकता कपूर के शो नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगा नागिन का 7वॉ सीजन व इससे जुड़े अपडेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-06-14 18:48 IST

Naagin 7 Release Date

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। जिसमें नागिन के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनी रॉय नजर आई थी। एकता कपूर का ये सीरियल सुपर-डुपर हिट रहा। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन के लागातार 6 सीजन हर साल रिलीज किया। जिसमें से नागिन के आखिरी सीजन यानि नागिन 6 में नागिन के किरदार में बिग बॉस विनर व टीवी की सबसे हॉट बहू तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार हैं। चलिए जानते हैं कबतक रिलीज किया जाएगा कलर्स टीवी पर नागिन 7 (Naagin 7 Release Date)  और इससे जुड़ी अन्य जानकारी

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7)  की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है। 

किस पर बेस्ड होगी 'नागिन 7' की कहानी? (Naagin 7 Story In Hindi )

खबरों की मानें, तो 'नागिन 7' (Naagin 7) की कहानी इस बार फिल्म 'नगिना' से प्रेरित बताई जा रही है। वहीं, रिद्धिमा पंडित का रोल इस बार बेहद हटकर और खास होने वाला है। नागिन के पिछले सभी सीजन में ज्यादातर सेम स्टोरी दिखाई गई है। इसलिए मेकर्स ने इस बार कहानी को पहले सीजन से अलग और खास बनाने का प्लान किया है। खैर, अब देखना यह होगा कि क्या अलग कहानी और नया चेहरा दर्शकों का दिल जीता पाएगा या नहीं?

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast)-

तो वहीं इस बार एकता कपूर के नागिन 7 (Cast Of Naagin 7)  में नागिन के किरदार में टीवी की रोबोट बहू यानि रिद्धिमा पंडित नजर आने वाली हैं। 

Tags:    

Similar News