Naagin 7 Cast: नागिन 7 में नागिन के साथ रोमांस करता हुआ नजर आएगा ये मशहूर एक्टर

Naagin 7 Cast Update: एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। चलिए जानते हैं कि इस बार नागिन 7 में कौन-कौन से स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-27 14:32 GMT

Naagin 7 Cast Update 

Naagin 7 Update:  एकता कपूर के शो नागिन 7 का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। हर रोज नागिन 7 से जुड़े कोई ना कोई ताजा अपडेट सामने आते रहते हैं। नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक हैं। यहीं वजह है कि एकता कपूर नागिन के हर एक पार्ट में कोई ना कोई ऐसा ट्वीस्ट जोड़ती हुई नजर आती हैं। जिसकी वजह से दर्शकों को इसके अलगे सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। नागिन का 6वॉ सीजन 2022 में रिलीज हुआ था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने मुख्य किरदार निभाया था। और इस सीजन को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। नागिन का अगला सीजन कब आएगा, इसके साथ ही साथ दर्शकों को ये भी इंतजार रहता है कि नागिन के अगले सीजन में कौन-से स्टार कास्ट नजर आएंगे। चलिए जानते हैं नागिन 7 के स्टार कास्ट के बारे में

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast In Hindi)-

नागिन कलर्स टीवी का सबसे चर्चित शो है, जिसके आजतक कुल 6 पार्ट आ चुके हैं। और दर्शकों ने हर एक सीजन को काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं इसके अलावा दर्शकों को एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन का दर्शकों को इसलिए भी इंतजार रहता है क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि अगले सीजन में एकता कपूर किस टीवी एक्ट्रेस को नागिन के रूप कास्ट करेंगी। इससे पहले नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। जिनको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। यही वजह है कि एकता कपूर इस बार भी अपने सीरियल नागिन 7 के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहती हैं, जो नागिन के किरदार को बखूबी निभाए और दर्शकों को काफी पसंद आए। नागिन 7 में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए पहले Priyanka Chahar Choudhary का नाम सामने आया था। इसके बाद नागिन 7 के लिए मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर बिग बॉस 17 फेम आयशा खान (Ayesha Khan) का नाम सामने आया था। इसके अलावा टीवी की रोबोट बहू रिधिमा पंडित का नाम सामने आया था। जिसकी शूटिंग की भी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

Hina Khan Net Worth : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली हिना खान जानिए कितनी हैं अमीर

तो वहीं अब नागिन 7 (Naagin 7) में लीड एक्ट्रेस के बाद लीड एक्टर का नाम सामने आया है। खबरों कि मानें तो गुम हैं किसी के प्यार में फेम एक्टर शक्ति अरोरा नागिन 7 (Naagin 7) में लीड एक्टर के तौर पर नजर आ सकते हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो एकता कपूर ही बता सकती हैं।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

Bigg Boss 18 : क्या सलमान खान बिग बॉस 18 होस्ट नहीं करेंगे और कब शुरू होगा शो, जानिए

Tags:    

Similar News