Mouni Roy: मौनी रॉय की शादी से नागा चैतन्य का गहरा रिश्ता, जाने इस अनसुलझे संबंध के बारे में

अभिनेत्री मौनी रॉय इस महीने धूमधाम से शादी करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच हमें पता चला है कि अभिनत्री की शादी का नागा चैतन्य से एक गहरा रिश्ता है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-20 13:11 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Mouni Roy : अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौनी और सूरज की शादी में सिर्फ 6 दिन बचे हैं। इस शादी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। मौनी और सूरज ने गोवा में ग्रैंड वेडिंग करने की प्लानिंग की है। मौनी और सूरज की शादी गोवा के आलीशान डब्ल्यू होटल में होगी। शादी की खबरों के बीच एक और बात चर्चा में बनी हुई है कि मौनी रॉय की शादी से नागा चैतन्य का क्या संबंध है। मौनी रॉय की शादी को समांथा और नागा चैतन्य से जोड़ा जा रहा है।

इसी होटल में हुई थी चाई और सामंथा की शादी

दरअसल पिछले साल नागा चैतन्य और सामंथा का तलाक हो गया था। फिर इन दोनों का मौनी रॉय की शादी से क्या कनेक्शन है इस बारे में हर कोई जानना चाहता है। कई लोगों ने सवाल किया है कि ऐसी चर्चा क्यों हो रही है। इसका कारण यह है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी भी आलीशान डब्ल्यू होटल में हुई थी। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। 2017 में नागा और सामंथा ने इस होटल को अपनी शादी के लिए चुना था। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की भव्य शादियों में से एक थी।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार कूचबिहार में रिसेप्शन देंगे

खबरों की मानें, तो शादी के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार कूचबिहार (Cooch Behar) में रिसेप्शन देंगे। यह पश्चिम बंगला में स्थित है। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात वर्ष 2019 में हुई थी। मौनी और सूरज पहली बार न्यू ईयर पार्टी में मिले थे। यह पार्टी दुबई के एक नाइट क्लब में रखी गई थी। कहा जाता है कि सूरज नांबियार को मौनी रॉय पहली ही मुलाकात में पसंद आ गई थीं। मौनी इससे पहले अभिनेता मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप में थी। मोहित रैना ने हाल ही में अदिति शर्मा के साथ शादी कर ली है। अब मौनी रॉय भी शादी करने जा रही हैं।

मौनी जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी

बता दें कि सूरज नांबियार की मां रेणुका और पिता राजा के साथ मौनी रॉय के अच्छे संबंध हैं। मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी का विवाह समारोह 23 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगा। कपल की शादी में इंडस्ट्री के कई मेहमान शामिल होंगे। हालांकि अभी मेहमानों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। मौनी रॉय ने अपने अभिनय कौशल से टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। छोटे पर्दे में अपना भाग्य आजमाने के बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' (Gold) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में मौनी को खूब सराहा गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में नजर आएंगी। 

Tags:    

Similar News