काबिल-ए-तारीफ: नरगिस फाखरी ने लिया महिलाओं की मदद करने का संकल्प

 अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए तृषा शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तृषा एक गैर-लाभकारी संगठन 'शी सेज' की संस्थापक हैं।

Update: 2017-10-08 11:20 GMT

मुंबई: अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए तृषा शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तृषा एक गैर-लाभकारी संगठन 'शी सेज' की संस्थापक हैं। यह संगठन देश की महिलाओं को शिक्षा, कानूनी, चिकित्सकीय और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें यौन हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सशक्त बनाता है।

OMG! BIG B आखिर क्यों नहीं मनाएंगे अपना 75वां जन्मदिन और दिवाली

नरगिस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "हमने अन्य महिलाओं के उत्थान के लिए और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए और उन छोटी बहनों के लिए बड़ी बहनें बनने का संकल्प लिया है, जिन्हें हमारी जरूरत है। आपका धन्यवाद तृषा शेट्टी।"

Tags:    

Similar News