Nitin Manmohan Death: नितिन मनमोहन का मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन, इंडस्ट्री को दीं रेडी और दस जैसी फिल्में!

Nitin Manmohan Death: बॉलीवुड के अनुभवी निर्माता नितिन मनमोहन का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था

Update: 2022-12-29 07:33 GMT

Nitin Manmohan Death (Image Credit-Social Media)

Nitin Manmohan Death: बॉलीवुड के अनुभवी निर्माता नितिन मनमोहन का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन इसके बाद उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उन्हें कई बेहतरीन फिल्मे जैसे आर्मी, शूल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, यमला पगला दीवाना, रेडी और अन्य के लिए जाना जाता है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रहे नितिन मनमोहन को मैसिव कार्डीएक अरेस्ट आया था। वहीँ उनके पिता भी एक जाने-माने एक्टर थे उन्होंने कई हिट फिलोमों में काम किया हुआ है।

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नितिन मनमोहन का निधन 

बोल राधा बोल और लाडला जैसी फिल्मों बैकिंग करने के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का मुंबई के एक अस्पताल में आज निधन हो गया। उन्हें 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं के लिए नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वो करीब 15 दिनों से आईसीयू में थे और वेंटिलेटर पर थे।

नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे थे, जिन्होंने ब्रह्मचारी, गुमनाम और नया जमाना जैसी फिल्मों में काम किया था। नितिन मनमोहन का बेटा सोहम, जो दुबई में रहता है, नवंबर में मुंबई आया था और लगातार अपने पिता के पास अस्पताल में रह रहा था। नितिन मनमोहन आर्मी, शूल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, यमला पगला दीवाना, रेडी और अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।  

Tags:    

Similar News