Nora Fatehi: नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक देख फैंस का धड़का दिल, ब्राउन आउटफीट में कातिलाना लुक नजर आया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-02-08 05:32 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Nora Fatehi: वर्तमान में नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में आती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। नोरा फतेही बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका लाइफ स्टाइल, फैशन सेंस और लुक लोग फॉलो करना चाहते हैं। नोरा इतनी फिट रहती है कि देखने वाला हैरान रह जाए। सोशल मीडिया पर नोरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनका कोई भी वीडियो या पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है और नोरा सुर्खियों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी नई वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं।


नोरा ने मेकअप को न्यूड रखा

नोरा फतेही को हाल ही में पापराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। जहाँ वो ब्राउन कलर के आउटफीट में बॉसी लुक कैरी करती हुई दिखाई दी। नोरा के इस कातिलाना लुक की बात करें, तो उन्होंने वॉर्म हाईनेक के साथ ब्राउन ब्लेजर और हाई वेस्ट को स्टाइल किया था। साथ ही बालों को खुला रखते हुए नोरा ने मेकअप को न्यूड रखा। एक्ट्रेस का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फेंस नोरा के खूबसूरती की जमकर तरीफ कर रहे हैं। नोरा के इस वीडियो को विरल भयानी नामक इंस्टा हैंडल ने अपने पेज पर शेयर किया है।

फैन ने नोरा से पूछा रोचक सवाल


नोरा फतेही के इस एयरपोर्ट लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा, " मिस डिवा ऐज अल्वेज। " दूसरे फैन ने नोरा के लुक से प्रभावित होकर लिखा , " स्टनिंग।" वहीं उनके एक और फैन ने बेहद दिलचस्प बात पूछी। फैन ने लिखा, " कोट अटैच है क्या? गिरता नहीं है क्या? " फैंस के इस सवाल को पढ़कर लोगों को खूब हंसी आ रही है। बता दें कि 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने ड्रेसिंग सेंस के अलावा डांस के लिए फेमस हैं। नोरा को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।

Tags:    

Similar News