Bigg Boss OTT 3 की पहली कंटेस्टेंट हुई कंफर्म! जानें कौन है ये हसीना?

Bigg Boss OTT 3 Update: सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में पंजाबी एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं ये कौन हैं?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-04 09:30 GMT

Bigg Boss OTT 3 Update (Image Credit: Social Media)

Bigg Boss OTT 3 Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। शो को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अक्सर नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एक नई एंट्री को लेकर चर्चा चल रही है। दरअसल, शो के लिए मेकर्स ने एक पंजाबी हसीना को अप्रोच किया है। आइए जानते हैं कौन है ये पंजाबी एक्ट्रेस? जो बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा...

बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट हुई कन्फर्म (Bigg Boss OTT 3 Contestant Delbar Arya)

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में जब भी कभी पंजाबी हसीना ने एंट्री मारी है, तब-तब धमाल ही मचा है। वो चाहे फिर शहनाज गिल हों या हिमांशी खुराना। अब मेकर्स ने शो के लिए फिर से एक पंजाबी हसीना का अप्रोच किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के पहले कन्फर्म कंडिटेट का नाम सामने आया है। रिपोर्ट की मानें, तो पंजाबी एक्ट्रेस डेलबर आर्या 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आने वाली हैं।


कौन हैं डेलबर आर्या? (Who Is Delbar Arya)

बता दें कि डेलबर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में और म्यूजिक वीडियो दोनों ही कर रही हैं। डेलबर ने हाल ही में 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल के साथ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। डेलबर की फैमिली की बात करें, तो उनके पिता पारसी और मां कश्मीरी हैं। डेलबर साल 2017 में जर्मनी से भारत आई थीं। वह भारत में ही पली-बढ़ी हैं। डेलबार ने साल 2018 में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो डाउनटाउन के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। आर्या ने कई पंजाबी फिल्मों और हिंदी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। बता दें कि डेलबर का यह पहला रियलिटी शो होने वाला है। इससे पहले उन्होंने कोई भी रियलिटी शो नहीं किया है।


Bigg Boss OTT 3 के लिए इन स्टार्स का नाम भी आया सामने (Bigg Boss OTT 3 Contestant Name)

मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर जहां जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पॉपुलर स्टार्स को भी अप्रोच कर रहे हैं। अब तक Bigg Boss OTT 3 के लिए शिवांगी जोशी, पंकित ठक्कर, शीजान खान, अरहान बहल, शहजादा धामी, मेकर्सटर्न, ठगेश और प्रतीक्षा होनमुखे जैसे स्टार्स को मेकर्स ने अप्रोच किया है। इनमें से कुछ नाम फाइनल हो चुके हैं और कुछ से अभी भी बात चल रही है। हालांकि, मेकर्स की तरह से अभी तक एक भी नाम कंफर्म नहीं किया गया है।


कब रिलीज होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3'? (Bigg Boss OTT 3 Release Date)

Bigg Boss OTT 3 को लेकर बताया जा रहा है कि तीसरे सीजन में टास्क से लेकर एलिमिनेशन तक हर चीज में जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है। वहीं, शो को मई 2024 के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। हाल ही में, खबर सामने आई थी कि मेकर्स बहुत जल्द 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो वीडियो भी शेयर करने वाले हैं। हालांकि, इन सभी खबरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News