Parineeti-Raghav Wedding Live Update: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, यहां देंखे फोटो
Parineeti Chopra Wedding Live Update: आज यानी 24 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।;
Parineeti Chopra Wedding (Photo: Social Media)
Parineeti Chopra Wedding Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कपल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गया है। इस पल का फैंस को ना जाने कब से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। वहीं, अब बहुत जल्द कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आने वाली हैं।
आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब बस कपल की पहली झलक का फैंस को ब्रेसब्री से इंतजार है।
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर में जहां परिणीति अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति राघव चड्डा के साथ संगीत नाइट का लुफ्त उठाती दिख रही हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में हो रहीं हैं। शादी में बॉलीवुड और पॉलिटिकल जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। वहीं अब पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान की झलक भी सामने आई है, वह भी परिणीति और राघव की शादी का हिस्सा बनने पहुंच चुके हैं।
राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंच चुके हैं, वहीं अब वेडिंग वेन्यू से नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बराती भी नाव के जरिए वेडिंग हाल में शिरकत करते दिख रहें हैं। राघव और परिणीति के इस खास दिन के लिए बैंड बाजे का भी तगड़ा इंतजाम किया है, बैंड-बाजा वाले भी शादी की रस्में जहां हो रहीं हैं, वहां नाव पर सवार होकर जाते दिख रहें हैं।
सोशल मीडिया पर कपल की शादी के जश्न से एक और वीडियो सामने आय है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन को छिपाते हुए नाव में बिठाया जा रहा है।
बता दें कि पंजाबी सिंगर नवराज हंस भी परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस बीच सिंगर ने पैपराजी से बात करते हुए बताया कि परिणीति-राघव की संगीत नाइट में फुल ऑफ फन था। कपल ने ढाई-तीन घंटे तक डांस किया।
सोशल मीडिया पर आदित्य ठाकरे का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब पैपराजी आदित्य से कहते हैं कि आज राजनीति है, तो इस पर आदित्य कहते हैं- ''आज राजनीति नहीं है, आज रागनीति है। राघव जी और परिणीति जी की शादी के लिए तो आज बहुत आनंद है।''
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच दूल्हे राजा राघव चड्ढा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं।
संगीत से परिणीति की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने सिल्वर शिमरी लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं राघव चड्ढा ब्लैक टक्सीडो सूट में दिखाई दिए। ये तस्वीरें पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने शेयर की थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
परिणीति चोपड़ा की दोस्त सानिया मिर्जा अपनी बहन के साथ उनकी शादी में शरीक होने के लिए आज उदयपुर पहुंच गई हैं। वहीं, फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति चोपड़ा की शादी अटेंड करने के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं।