Pawan Singh: आकांक्षा पुरी से प्यार करते हैं पॉवर स्टार, खुलेआम कर दिया ऐलान, वायरल हो गया वीडियो

Pawan Singh Akanksha Puri Bhojpuri Song: भोजपुरी की दुनिया में आज नया और बेहद ही जबरदस्त गाना रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही छा चुका है।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-09-29 10:44 GMT

Pawan Singh Akanksha Puri Bhojpuri Song (photo- Social Media)

Pawan Singh Akanksha Puri Bhojpuri Song: भोजपुरी की दुनिया में आज नया और बेहद ही जबरदस्त गाना रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही छा चुका है। भोजपुरी के इस नए गाने की खास बात यह है कि इसमें हिंदी सिनेमा की एक हॉट अदाकारा ने अपना जबरदस्त अंदाज दिखाया है। वह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि अक्सर कंट्रोवर्सी में रहने वाली अभिनेत्री आकांक्षा पुरी हैं।

आज रिलीज है भोजपुरी का यह नया गाना

आकांक्षा पुरी के साथ इस भोजपुरिया गाने में पॉवर स्टार पवन सिंह हैं। आकांक्षा पुरी और पवन सिंह स्टारर इस गाने का टाइटल "तुझे ना देखू तो चैन" है। यह गाना आज ही रिलीज हुआ है, जो अब जबरदस्त बवाल मचा रहा है। बताते चलें कि "तुझे ना देखू तो चैन" एक हिंदी गाना है, वहीं अब भोजपुरी सिंगर्स द्वारा इसका भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है, हालांकि दर्शकों को भोजपुरी वर्जन भी बेहद पसंद आ रहा है।



आकांक्षा पुरी और पॉवर स्टार ने मचाया धमाल

आकांक्षा पुरी और पॉवर स्टार जब "तुझे ना देखू तो चैन" गाने की शूटिंग कर रहे थे, तभी इस गाने ने दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना लिया था। भोजपुरी दर्शक तो तभी से आकांक्षा और पवन सिंह की केमिस्ट्री को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए थे, वहीं अब गाना सामने आते ही दर्शक टूट पड़े हैं। गाने की लिरिक्स से लेकर, बीट, एक्सप्रेशन, सीन सब कुछ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। आकांक्षा और पवन की तीखी केमिस्ट्री ने गाने को हिट बना दिया है।

Full View

गाने को मिल रहा जबरदस्त व्यूज

"तुझे ना देखू तो चैन" म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा और पवन सिंह की कमाल की केमिस्ट्री ने दर्शकों को उतावला कर दिया है। दर्शक इस गाने को रिपीट मोड पर सुन रहें हैं और गाने की धुन पर खूब थिरक रहे हैं। भोजपुरी के इस रोमांटिक नंबर को पवन सिंह के साथ ही कल्पना पटवारी ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। वहीं असलम खान म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर हैं। पवन और आकांक्षा पुरी के इस गाने को बहुत ही धड़ल्ले से व्यूज मिल रहें हैं।



 


Tags:    

Similar News