Pawan Singh Latest Song: एकदम बवाल है पवन सिंह का नया गाना, क्या आपने देखा?

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया के पॉवर स्टार उर्फ पवन सिंह अक्सर छाएं रहते हैं।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-11 10:20 GMT

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song (Photo- Social Media)

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया के पॉवर स्टार उर्फ पवन सिंह अक्सर छाएं रहते हैं। सुपरस्टार अपने काम की वजह से चर्चा में तो रहते ही हैं, साथ ही अपने कई विवादों को लेकर भी हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेते हैं। फिलहाल आज हम यहां पवन सिंह के विवादों के बारे में नहीं, बल्कि हाल ही में रिलीज हुए उनके एक गाने के बारे में बताने जा रहें हैं, जो सिर्फ नौजवानों के बीच ही गर्दा नहीं उड़ा रहा, बल्कि इसे सुन तो बूढ़े भी जवान हो जा रहें हैं।

बेहद जबरदस्त है पवन सिंह का नया गाना

पॉवर स्टार पवन सिंह का हर गाना बेहद ही धांसू होता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। जब भी उनका गाना रिलीज होता है, महीनो तक फैंस के बीच छाया रहता है। अभी हाल ही में उनका नया गाना "झमकवला से होई" रिलीज हुआ है, जो आते ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गया है, वहीं यूट्यूब पर तो इस गाने ने जबरदस्त बवाल मचा दिया है।



भोजपुरी हसीना संग किया धमाकेदार डांस

पवन सिंह "झमकवला से होई" गाने में भोजपुरी की हसीना संग बेहद ही शानदार डांस करते दिख रहें हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में देखते बन रही है। जिस तरह से इस गाने को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है, उसे देख कहना गलत नहीं होगा कि यह गाना बहुत जल्द पार्टियों और शादियों में जमकर बजने वाला है, क्योंकि गाने की बीट और म्यूजिक इतनी जबरदस्त है कि इसे सुन कोई भी झूमने लग जाए। "झमकवला से होई" गाने को पवन सिंह और अनामिका त्रिपाठी ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स रौशन सिंह और विनय निर्मल ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है।

Full View

इस फिल्म का है ये धांसू गाना

पवन सिंह का ये गाना उनकी आने वाली फिल्म "हर हर गंगे" का है, जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, और अभी तक धमाका किए हुए है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा, अरविंद अकेला कल्लू, अमित तिवारी और अनुराधा सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन चंदन उपाध्याय ने किया है।

Tags:    

Similar News