Pearl V Puri: 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजे गए पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना-एकता कपूर ने दिया साथ

Pearl V Puri: दुष्कर्म मामले में बुरी तरह फंसे पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-06 03:52 GMT

पर्ल वी पुरी (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Pearl V Puri: दुष्कर्म मामले ( Rape Case) में बुरी तरह फंसे पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वही पर्ल वी पुरी को जमानत न मिलने पर उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड करिश्मा तन्ना ने उनके सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा कई हस्तियों ने भी पर्ल वी पुरी को सपोर्ट किया है।

आपको बता दें कि रेप केस में फंसे पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को जमानत नहीं मिली है। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस और उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने पर्ल वी पुरी सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "सत्यमेव जयते, सत्य की जीत होती है और वह जीत गया है।" इस कैप्शन के साथ करिश्मा ने #gotbail भी टैग किया है।

सेलेब्स ने दिया साथ

करिश्मा के अलावा डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर (Director-Producer Ekta Kapoor) ने भी पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है, "मेरे पास बच्चे की मां और मेरे बीच सभी वॉयस नोट्स और संदेश हैं जो स्पष्ट रूप से पर्ल पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों की ओर इशारा करते हैं। न्याय की जीत हो।"

वहीं एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने भी पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "मैं जानती हूं कि यह सच नहीं है, सच नहीं हो सकता, सब झूठ। मुझे यकीन है कि इसमें और भी बहुत कुछ है और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। तुम्हें प्यार।"


बताते चलें कि पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के सपोर्ट में कई सितारों ने आवाज बुलंद की है। पर्ल वी पुरी के पक्ष में निआ शर्मा (Nia Sharma), अली गोनी (Aly Goni), हिना खान (Hina Khan), राखी सावंत (Rakhi Sawant) मोह‍ित कठुर‍िया, रुचिका कपूर, विकास कालांतरी समेत पुरी के फैंस ने सपोर्ट किया है। 



कलर्स टीवी का सुपरहिट शो नागिन सीजन 3 (Naagin 3) के फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसके परिजन ने 4 जून की देर रात को पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया।

Tags:    

Similar News