ऐसे ही नहीं डालती है इंस्टा पर प्रियंका चोपड़ा अपनी पोस्ट, लेती है इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा की पहचान देश और विदेश में है। वो किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस नेम फेम को हैंडल करना वो बखूबी जानती है। इसलिए तो उन्हें हर जगह देखा जा सकता है।चाहे देशी या विदेशी फिल्मे या फिर फेस्टिवल पार्टिज हर जगह प्रियंका की डिमांड है। इसके बदले उन्हें अच्छी कीमत भी मिलती है।

Update: 2019-07-25 08:44 GMT

जयपुर: प्रियंका चोपड़ा की पहचान देश और विदेश में है। वो किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस नेम फेम को हैंडल करना वो बखूबी जानती है। इसलिए तो उन्हें हर जगह देखा जा सकता है।चाहे देशी या विदेशी फिल्मे या फिर फेस्टिवल पार्टिज हर जगह प्रियंका की डिमांड है। इसके बदले उन्हें अच्छी कीमत भी मिलती है।

अब धोनी आर्मी की इस खतरनाक फ़ोर्स संग 15 दिन करेंगे ट्रेनिंग

आजकल फिल्म, ऐड, टॉक शो के अलावा एक और प्लेटफॉर्म है जहां सेलेब्रेटिज अच्छी कमाई कर लेते है।वो है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पोस्ट कर प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई है। सोशल मीडिया से सेलेब्स की कमाई इसी से आंकी जा सकती हैं कि इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करने के लिए प्रियंका चोपड़ा 1.8 करोड़ रुपये लेती हैं। ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हूपर एचक्यू ने 2019 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है जिसमे प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जगह मिली है।इस लिस्ट में इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में सबसे टॉप पर बिजनेस वूमन काइली जेनर हैं। काइली रियलिटी टीवी स्टार किम, कोल और कर्टनी कार्दशियन की चचेरी बहन हैं।

ये रितिक की बहन कभी दिखती थीं ऐसी, अब हैं इतनी हाॅट और बोल्ड

हूपर एचक्यू की रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम एक पोस्ट करने के लिए 1.87 करोड़ रुपये लेती है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 4 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं और इसी साल उन्हें मोस्ट फॉलो अकाउंट का अवार्ड भी मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 1.35 करोड़ रुपये लेते हैं। इस तरह बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स है जो इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट डालकर लाखों-करोड़ो की कमाई कर रहे है।

Tags:    

Similar News