Parineeti Raghav Engagement: अकेले बहन की सगाई में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Parineeti Raghav Engagement: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Update: 2023-05-13 09:42 GMT
Parineeti Raghav Engagement (Image credit: Instagram)

Parineeti Raghav Engagement: आज एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी है। जल्द ही दोनों एक-दूसरे के नाम की अंगूठी पहन एक-दूसरे के हो जाएंगे। कपल की सगाई सेरेमनी में गेस्ट ने शिरकत करनी शुरू कर दी है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा भी अपनी प्यारी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।

दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका दिल्ली एयरपोर्ट से निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर के को-ऑर्ड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में प्रियंका पैपराजी को देखकर नमस्ते करती हुई भी दिखाई दी। फैंस को प्रियंका का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका अपनी बहन की शादी में पति निक जोनस और बेटी मालती संग पहुंचेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह परिणीति की सगाई में अकेले ही आई हैं।

परिणीति की सगाई में क्यों नहीं आए निक जोनस?

दरअसल, सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार निक जोनस अपने प्रोफेशनल कामों में काफी ज्यादा बिजी हैं। अभी हाल ही में निक ब्रदर्स का नया गाना रिलीज हुआ है, जिस वजह से वह गाने के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के साथ निक का एक कॉन्सर्ट भी है, जिसे वह कैंसिल नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि वह परिणीति की सगाई सेरेमनी में नहीं पहुंच पाए। हालांकि, परिणीति चोपड़ा की शादी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति व बेटी दोनों के साथ शिरकत करेंगी।

सगाई में क्या पहनेंगी परिणीति चोपड़ा?

अपनी सगाई में परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हुए नजर आएंगी। फिलहाल, परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ दिल्ली मे ही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सोर्स ने बताया है कि परिणीति का परिवार सगाई को गुप्त रखने की कोशिश नहीं कर रहा है, लेकिन निश्चित रूप से इसे केवल परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में रखना चाहते हैं। ये कपल के लिए एक बड़ा मौका है और वे पूरे परिवार के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News