Priyanka Chopra: अपनी बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए इंडिया रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड के रुमर्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां जोरो शोरों से की जा रहीं हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं

Shivani Tiwari
Published on: 12 May 2023 11:13 AM GMT (Updated on: 12 May 2023 11:40 AM GMT)
Priyanka Chopra: अपनी बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए इंडिया रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा
X
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement (Photo- Social Media)
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड के रुमर्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां जोरो शोरों से की जा रहीं हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं और इसी बीच खबर आ रही है कि अपनी बहन परिणीति की सगाई का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया के लिए रवाना हो चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा प्रियंका के भारत आने की खबर की पुष्टि की गई है।

दिल्ली आ रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा महीने पहले ही मुंबई आईं थीं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का हिस्सा बनने आईं हैं, लेकिन उस दौरान प्रियंका अपने काम की वजह से इंडिया आईं हुईं थीं, और अब एकबार फिर खबर आ रही है कि प्रियंका अपनी बहन परिणीति की सगाई में शिरकत करने के लिए इंडिया के लिए रवाना हो चुकी हैं क्योंकि इस बार परिणीति और राघव की सगाई की खबर लगभग कन्फर्म हो चुकी है। दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं।

इतने मेहमान बनेंगे परिणीति और राघव की सगाई का हिस्सा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर कई खबरें सामने आ रहीं हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के इस खास दिन पर लगभग 100 लोगों को इनवाइट किया गया है। वहीं सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथला हाउस में होनी है। खबरें तो यह भी हैं कि परिणीति और राघव की सगाई में इंडस्ट्री के उनके कुछ बेहद करीबी लोग भी शिकरत कर सकते हैं।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में डिजाइन मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनने वाली हैं, क्योंकि उन्हें कई बार मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं राघव चड्ढा अपने खास दिन पर फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा का आउटफिट पहनने वाले हैं।

सज चुका है परिणीति चोपड़ा का घर

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के मुंबई स्थित घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा घर लाइटिंग से सजा दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आने की खबर अभी उनके द्वारा कन्फर्म नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेत्री दिल्ली के लिए निकल चुकी हैं। फिलहाल अब सभी को कल का इंतजार हैं क्योंकि सभी परिणीति और राघव की सगाई पर नजरें टिकाए बैठे हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story