VIDEO: प्रियंका ने किया कबूल, नहीं आई मस्तानी और काशीबाई के बीच दीवार

Update:2016-07-01 13:41 IST

[nextpage title="next" ]

प्रियंका चोपड़ा - दीपिका पादुकोण - फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड में बड़े परदे की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों के बीच में खटपट हो गई है। लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इन उड़ती अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है उन्होंने कहा कि हमारी फ्रेंडशिप में कोई बदलाव नहीं आया है।

Full View

 

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

प्रियंका चोपड़ा - दीपिका पादुकोण - फाइल फोटो

क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने

प्रियंका ने कहा, ‘आप ने कहा कि हम दोस्त हैं। पहले आप कहते थे कि हम सबसे अच्छे दोस्त हैं। तो अब यह कैसे बदल गया, क्यों और कैसे बदल गया? मैंने नहीं कहा कि यह बदल गया, आपने कहा कि यह बदल गया।'

बाजीराव में दीपिका के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका ने कहा, ‘मैं साफ कर रही हूं कि जैसा पहले था वैसा अब भी है। आपका नजरिया बदल गया है और ऐसा नहीं होना चाहिए था' बता दें कि प्रियंका ने ये सब मैक्सिम मैग्जीन के प्रमोशन के दौरान मीडिया से कही।

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' में नजर आए थे। दोनों की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफें की थी। फिल्‍म ‘बाजीराव’ ने हाल ही में आईफा अवार्ड के दौरान कई पुरस्‍कार अपने नाम किये थे।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News