प्रियंका ने फैन फॉलोइंग में पार किया 2.5 करोड़ का आंकड़ा, जताया फैंस का आभार

Update: 2018-07-06 09:18 GMT

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ हो गई है। बता दें प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके प्रशंसकों की संख्या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ हो गई है।

Full View

प्रियंका ने इस प्यार के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 2.5 करोड़, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपको भी प्यार। प्रियंका काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थी। वह फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की मुख्य भूमिका है।

Tags:    

Similar News