प्रियंका ने लव-लाइफ व शादी को लेकर कही-इतनी बड़ी बात तो फिर क्या है उनका इरादा?

Update: 2018-07-15 01:56 GMT

मुंबई:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अब प्रियंका ने निक के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है।एक मैग्जीन इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि हम एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे ख्याल से ये निक लिए भी एक अच्छा अनुभव होगा। गोवा मे ट्रिप और आकाश अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी पर प्रियंका ने कहा कि ये पल बहुत खूबसूरत थे, निक ने भी अच्छा समय बिताया।प्रियंका ने कहा कि किसी भी रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ सफर करना किसी मील के पत्थर से कम नहीं है मगर मेरे लिए ये एक रूटीन की तरह है।

GOOD NEWS:मल्टीप्लेक्स में महंगे स्नैक्स को कहे BYE, लाए घर का बना खाना

मेरी तो पूरी जिंदगी सफर करने पर ही है। मेरा हर दो हफ्ते में घूमने का प्लान बनता है। कभी साथ में दोस्त होते हैं कभी परिवार। मेरे लिए ये नॉर्मल है। प्रियंका और निक दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। इस कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इस बार न्यूयॉर्क में ही निक के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह समय आने पर शादी करेंगी। प्रियंका और निक जोनास के बीच बढ़ती दोस्ती पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। चर्चा है कि दोनो जल्द सगाई कर सकते हैं। प्रियंका ने माना है कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन समय आने पर।प्रियंका ने कहा कि यदि वह शादी करती भी हैं तो भी नारीवाद के प्रति उसकी सोच पर कोई असर पडऩे वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वह शादी करेंगी। हालांकि इसके लिए जब उपयुक्त समय आएगा तभी वो ऐसा कर पाएंगी।

सलमान को कोई नहीं कह सकता अंकल, यहां जाने क्यों!

प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी करने से आप छोटे या बड़े बन जाते हो। या कम या ज्यादा फेमिनिस्ट। प्रियंका खुद को सुपर रोमांटिक कहती हैं। प्रियंका ने कहा कि वह बहुत ही भावुक हैं और सोचती भी हैं कि हां क्यों नहीं। जब आप किसी से प्यार करते हो या किसी की इतनी केयर करते हो कि उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हो तो ये जिंदगी की सबसे बड़ी बात होती है।

Tags:    

Similar News