OH NO: प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ शेयर कर दी ऐसी जगह की सेल्फी कि मच गया बवाल

Update: 2017-06-06 08:37 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही आजकल इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचकर देश का नाम रोशन कर रही हों, पर इसके साथ ही उनसे कई विवाद भी जुड़ते जा रहे हैं। कहीं उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, तो कहीं उनकी ड्रेस को लेकर उन्हें कल्चर का हवाला दिया जा रहा है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बेवॉच' इंडिया में रिलीज हो चुकी है। इसके प्रमोशन के लिए कुछ टाइम पहले वह बर्लिन में थीं। बर्लिन में उनके साथ बवाल तब हो गया, जब उन्होंने भाई सिद्धार्थ के साथ यहां के होलोकॉस्ट मेमोरियल पर सेल्फी क्लिक की और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

पर जैसे ही उन्होंने सेल्फी शेयर की, लोगों ने उनपर कमेंट्स करने शुरू कर दिए फेसबुक से लेकर ट्विटर यूजर्स तक सबने उनपर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ गई, जब पाकिस्तान की सोशलाइट और राइटर सारा मुजम्मिल ने भी ट्विटर पर प्रियंका की सेल्फी को लेकर सवाल खड़ा किया।

उन्होंने तो प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा कि 'क्या प्रियंका का होलोकॉस्ट मेमोरियल पर सेल्फी लेना सम्मानजनक है?'

इतने बवाल पर प्रियंका चोपड़ा भी काफी परेशान हो गईं और उन्होंने तुरंत इससे जुड़ी पिक्स को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका की किस सेल्फी पर मचा इतना बवाल

 

 

Tags:    

Similar News