जब नाचते हैं हसबैंड निक, नहीं रोक पाती प्रियंका हंसी, वायरल हुआ थ्रोबैक Video

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन में पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम एंज्वॉय कर रही है। प्रियंका व निक  फैंस के लिए अक्सर पार्टीज और वीडियोज के क्लिप शेयर करते है जिसमें दोनों को एक साथ एंजॉय करते देखा जाता है।

Update: 2020-06-01 02:24 GMT

मुंबई प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन में पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम एंज्वॉय कर रही है। प्रियंका व निक फैंस के लिए अक्सर पार्टीज और वीडियोज के क्लिप शेयर करते है जिसमें दोनों को एक साथ एंजॉय करते देखा जाता है। प्रियंका के साथ निक कभी भी मस्ती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।

यह पढ़ें...भारत का ये दिग्गज एक्टर अमेरिका में कर रहा ट्रेंड, ये है वजह

Full View

जब प्रियंका से निक ने शादी की पंजाबी और हिंदी बीट्स के खूब दीवाने हो गए हैं। हाल ही में उनके कुछ पंजाबी और हिंदी गानों पर डांस करते हुए के वीडियोज सामने आए हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल एक वीडियो में निक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी डांस मूव्स लगाती हुई नजर आ रही हैं। अन्य वीडियोज में निक अपने फ्रेंड्ज के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

निक और प्रियंका दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की जोड़ी को एक साथ काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल दोनों अमेरिका में हैं। कोरोना के समय निक और प्रियंका दोनों ने दुनिया के लोगों की मदद की।

यह पढ़ें...पहचानो तो जानें: फिल्म कल हो ना हो में नजर आए थे ये दो फेमस फिल्म प्रोड्यूसर



निक ने अजय देवगन के 'हौली हौली' से लेकर वरुण धवन के 'फर्स्ट क्लास' तक खूब धमाल मचाया। 'हौली हौली' मे उनके साथ वाइफ प्रियंका चोपड़ा भी थिरकती नजर आ रही हैं। वह निक के देसी डांस मूव्स देखकर काफी खुश भी होती दिख रही हैं। प्रियंका फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।इस फिल्म के जरिए प्रियंका ने तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी।



देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News