×

भारत का ये दिग्गज एक्टर अमेरिका में कर रहा ट्रेंड, ये है वजह

अमेरिका के मिनीपोलिस में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद अमेरिका में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। हॉलीवुड सितारों के साथ ही साथ करीना कपूर खान, अथिया शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने भी इस शख्स के लिए न्याय की आवाज उठाई है।

suman
Published on: 31 May 2020 4:01 PM GMT
भारत का ये दिग्गज एक्टर अमेरिका में कर रहा ट्रेंड, ये है वजह
X

मुंबई : अमेरिका के मिनीपोलिस में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद अमेरिका में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। हॉलीवुड सितारों के साथ ही साथ करीना कपूर खान, अथिया शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने भी इस शख्स के लिए न्याय की आवाज उठाई है।

यह पढ़ें...माइक्रोसॉफ्ट ने इंसानों का काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सौंपा



अब इस मामले में एक्टर रोनित रॉय का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जो रोनित राय ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक वीडियो शेयर किया था । इस वीडियो में रोनित ने टीशर्ट से मास्क बनाने का आसान उपाय शेयर किया था। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद रोनित अब अमेरिका के प्रदर्शनकारियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है और सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। एक अमेरिकी शख्स ने लिखा- अगर कोई आज प्रोटेस्ट के लिए जा रहा है तो ये एक तरीका है जिससे आप अपनी टीशर्ट से मास्क बना सकते हैं। कृप्या अपने शेड्स ना भूलें।

यह पढ़ें..सलमान खान ने किया है ऐसा काम, महाराष्ट्र सरकार को देना पड़ा ये रिएक्शन

बता दें कि रोनित ने यह वीडियो कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनाया था। इस वीडियो में टी-शर्ट से फेस मास्क बनाने का तरीका बताया था, लेकिन अब यह वीडियो पुलिस कस्टडी में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच पसंद किया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें लोग टी-शर्ट की सहायता से प्रदर्शनकारियों को उनका चेहरा छिपाने की सलाह दे रहे हैं।

एक अमेरिकी ने रोनित रॉय का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'अगर कोई प्रोटेस्ट के लिए जा रहा है तो इस वीडियो से अपनी टी-शर्ट से मास्क बना कर अपनी पहचान छिपाने का तरीका सीखें।' जब इस शख्स को बताया गया कि ये एक भारतीय एक्टर का वीडियो है तो इस शख्स का कहना था कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि ये कौन हैं। मुझे सिर्फ इससे मतलब है कि इन्होंने हमें टीशर्ट से मास्क बनाना सिखाया है। इस समय हमें बस ये देखना चाहिए कि हम कैसे दूसरों के काम आ सकते हैं। दरअसल इस बेहद आसान और किफायती तरीके के सहारे अपने पूरे फेस को ढका जा सकता है।

suman

suman

Next Story