क्या प्रियंका चोपड़ा बना रही हैं बॉलीवुड छोड़कर लॉस एंजिल्स में बसने का प्लान?

Update: 2016-09-01 09:09 GMT

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड की जंगली बिल्ली कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल विदेश में अपनी शूटिंग के चलते बिजी हैं। जिसकी वजह से बॉलीवुड के गलियारों में ख़बरें उड़ने लगी कि वह इंडिया को छोड़कर विदेश में घर खरीदने का मन बना रही हैं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने इन अफवाहों पर रोक लगा दी है। उन्होंने साफ़ कहा है कि मुंबई उनका घर है और वह उसे छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं।

हॉलीवुड में शूटिंग के चलते हैं बिजी

लॉस एंजिल्स में अपना आशियाना बनाने की खबर को प्रियंका चोपड़ा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच' और टीवी सीरीज ‘क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग की वजह से उनका ज्यादातर टाइम लॉस एंजिल्स में बीत रहा है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह इंडिया छोड़ देंगी। वह मुंबई को अपना घर मानती हैं।

ट्वीट करके दी जानकारी

इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं कई बार इस तरह की खबरों से दो-चार हो चुकी हूं। मैं न्यूयॉर्क में क्वांटिको की शूटिंग कर रही हूं। लॉस एंजिल्स में रहने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि आजकल प्रियंका अमेरिका के कई मैग्जीन कवर और टीवी शोज में नजर आ रही हैं। अब यह सब देखकर फैंस डाउट में तो आएंगे न कि कहीं आप वहां की न हो जाएं?



Tags:    

Similar News