Kishore Kumar Biopic: रणवीर कपूर ने किशोर कुमार की बॉयोपिक छोड़ी, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

Kishore Kumar Biopic: रणवीर कपूर ने महान गायक किशोर कुमार की बॉयोपिक को छोड़ा, अनुराग बासु ने बताया अब कौन करेगा बॉयोपिक

Update:2025-08-02 09:45 IST

Ranbir Kapoor Left Kishore Kumar Biopic (Image Credit-Social Media)

Kishore Kumar Biopic: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार जिनके गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध सिंगर में से एक हैं। यदि इनकी बॉयोपिक बनेगी तो हर कोई देखना पसंद करेगा क्योंकि बहुत-से लोग जानना चाहते हैं Kishore Kumar की फर्श से लेकर अर्श तक की कहानी के बारे में, यही वजह है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनुराग बासु Kishore Kumar की बॉयोपिक बनना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए रणवीर कपूर को बतौर लीड रोल लेने पर विचार किया था। लेकिन रणवीर कपूर ने ये फिल्म करने से मना कर दिया है। चलिए जानते हैं इसपर अनुराग कश्यप ने Kishore Kumar की बॉयोपिक पर क्या अपडेट दिया है। 

रणवीर कपूर ने किशोर कुमार की बॉयोपिक छोड़ी (Ranbir Kapoor Left Kishore Kumar Biopic)-

रणवीर कपूर, नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी दो-भाग वाली महाकाव्य रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो दिवाली 2026 और दिवाली 2027 को रिलीज होगी। लेकिन यह फैसला एक अन्य प्रमुख परियोजना की कीमत पर आया है। महान गायक किशोर कुमार पर लंबे समय से प्रतीक्षित बायोपिक, जो एक दशक से अधिक समय से विकास में हैं। 

निर्देशक अनुराग बसु, जो इस बायोपिक का निर्देशन करने वाले थे, ने हालहि में बीबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में पुष्टि की कि शेड्यूल की वजह से रणवीर कपूर को इन दोनों फिल्मों में से किसी एक को चुनना था। अनुराग बासु ने कहा," रणवीर के लिए जिंदगी में एक मुश्किल चुनाव था। किशोर कुमार या रामायण, उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। आखिरकार उन्होंने रामायण को चुना और मुझे लगता है कि यह सही फैसला था। 

किशोर कुमार की बॉयोपिक कौन करेगा (Kishore Kumar Biopic Lead Actor)-

रणवीर कपूर द्वारा किशोर कुमार की बॉयोपिक से हटने के बाद, खबरें आ रही हैं कि अब लीड रोल के लिए आमिर खान पर विचार किया जा रहा हा। हालाँकि, अनुराग अभी भी सतर्क हैं और मिड-डे से बात करते हुए अनुराग ने कहा," जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता और कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हो जाता, मुझे नहीं लगता कि मुझे इस बारे में कुछ कहना चाहिए। इस प्रोजेक्ट ने पिछले कुछ सालों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसलिए मैं उम्मीद कर रहा हूँ कि इस बार ऐसा हो और मैं उस कहानी के साथ सेट पर जाऊं, जिसे मैं पिछले एक दशक से कहने की कोशिश कर रहा हूँ। मैं इसके बारे में बात करके इसे खराब नहीं करूँगा।"

Tags:    

Similar News