38 के हुए रणबीर, बहन ने इस खास अंदाज़ में बेबी ब्रदर को किया विश

रिद्धिमा कपूर ने भाई के जन्मदिन के खास मौके पर बहन ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अब तक की सारी स्पेशल मेमोरीज दिख रही हैं।

Update: 2020-09-28 06:38 GMT
ranbeer kapoor birthday

बॉलीवुड के शाइनिंग स्टार रणबीर कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैन्स उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया हैं। अपने भाई के जन्मदिन के खास मौके पर बहन ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके बचपन से लेकर अब तक की सारी स्पेशल मेमोरीज दिख रही हैं।

बहन का स्पेशल बर्थडे विश

आपको बता दें, कि फोटो में रणबीर के अलावा रिद्धिमा, नीतू कपूर और दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस ख़ास तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा लिखती हैं, “जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं ऑसमनेस, तुमसे मैं बहुत प्यार करती हूं। मेरे बेबी ब्रदर, 38 और भी शानदार साल।” रिद्धिमा कपूर ने ये फोटो कोलाज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने फैंस के आगे रणबीर कपूर के उस नाम का भी खुलासा किया है, जिससे वह अपने बेबी ब्रदर्र को बुलाती हैं। यही कोलाज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए रिद्धिमा लिखती हैं- 'हैप्पी बर्थडे रन्स।'

Full View

यह भी पढ़ें: Flat Tummy की हैं चाह, इन चीज़ों को लिस्ट से करें बाहर, मिलेगा इतना फायदा

कपूर परिवार के साथ नई मेहमान

बता दें, इस खास कोलाज फोटो में कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि अब आलिया भी कपूर परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके दिन को खास बनाने के लिए आलिया और रणबीर ने एक डांस विडियो के ज़रिए रिद्धिमा को विश किया था। जिसमें दोनों 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' पर शानदार अंदाज में डांस करते नजर आए थे।

ये भी पढ़ें…जम्मू कश्मीर पर बड़ी खबर: लागू हुआ ये नया कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News