×

Flat Tummy की हैं चाह, इन चीज़ों को लिस्ट से करें बाहर, मिलेगा इतना फायदा

कई बार हमारी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल होती हैं। जिन्हें हम कम नुकसानदेह या फायदेमंद समझकर खाते हैं। लेकिन ये सारी चीजें फायदे की बजाय वजन बढाने और तोंद निकालेने का काम करती हैं।

Monika
Published on: 28 Sep 2020 5:55 AM GMT
Flat Tummy की हैं चाह, इन चीज़ों को लिस्ट से करें बाहर, मिलेगा इतना फायदा
X
Flat Tummy की हैं चाह, इन चीज़ों को लिस्ट से करें बाहर

किसे आकर्षित दिखना पसंद नहीं। स्लिम फिट फिगर सभी की चाह होती हैं। जिसके लिए कुछ लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। तो कुछ बस यह सोचते रह जाते हैं कि कैसे वह अपना यह पेट कम करें। जिसके चलते आप अपने खाने पीने से दूरी बनाने लगते हैं इससे वज़न और टमी पर तो असर दीखता नहीं नतीजा कमजोरी और बीमारी अलग से मिल जाती हैं। लेकिन अगर आप सच में अपने टमी को स्लिम रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि कोई भी कपड़ा आप पर फबे और लोग फिगर की तारीफ करें तो सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें। कई बार हमारी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल होती हैं। जिन्हें हम कम नुकसानदेह या फायदेमंद समझकर खाते हैं। लेकिन ये सारी चीजें फायदे की बजाय वजन बढाने और तोंद निकालेने का काम करती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको फौरन अपनी डाइट में लेना बंद कर देना चाहिए।

जूस नहीं, करें फलों का सेवन

अगर आप खुद को फिट रखने के लिए जूस का सेवन करते हैं तो फौरन ही इसे बंद कर दे। क्योंकि पैकेज्ड जूस या फ्रूट ड्रिंक्स में हाई शुगर होती है। जो सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। इसलिए अपनी डाइट में फलों के जूस की बजाय फलों का सेवन करना ज्यादा ठीक होगा। वहीं फल को खाने से पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी शरीर को मिल जाता है।

व्हाइट सॉस पास्ता

बहुत से लोगों को पास्ता पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाइट सॉस पास्ता आपके टमी को तोंद बनाने में काफी मदद करता है। व्हाइट सॉस पास्ता को बनाने में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। जो पचने में समय लेता है और फैट की मात्रा को बढाता है। जिसकी वजह से पेट का साइज जल्दी ही बढ़ा हुआ दिखने लगता है।

ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव: मुश्किल में फंसे चिराग, NDA से अलग होने पर पार्टी नेता सहमत नहीं

शुगर फ्री फूड्स से रहे दूर

चीनी से परहेज के लिए शुगर फ्री कुकीज, शुगर फ्री कैंडीज या सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। तो ऐसा अब से बिलकुल ना करें। ये आर्टिफिशयल शुगर शरीर में ठीक से नहीं पचती। जिसकी वजह से गैस्ट्रो की दिक्कत होने लगती है।

मैदा पचाना मुश्किल

स्लिम टमी की चाहत है तो मैदे से रहे दूर । क्योंकि इसे पचाना मुश्किल होता है और ये धीरे-धीरे कर आंतों पर चिपकना शुरू कर देती हैं।

ये भी पढ़ेंः फिर पलटी यूपी पुलिस की गाड़ी, इस खतरनाक गैंगस्टर की रास्ते में ही दर्दनाक मौत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story