Salman Khan ने केवल 30 मिनट के लिए किया इतना चार्ज, सुन हो जाएंगे शॉक्ड

Salman Khan Fees: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान ने केवल 30 मिनट के लिए जमजम ब्रदर्स के साथ वीडियो बनाने के इतने करोड़ रूपए किए चार्ज

Update:2026-04-22 15:11 IST

Salman Khan Fees Zam Zam Brother Video (Image Credit-Social Media) 

Salman Khan Fees: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को कौन नहीं जानता है। उनकी फिल्में व गानें देश-विदेश हर जगह दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। एकता कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि Salman Khan रियल लाइफ में भी मस्त मौला इंसान हैं। वो अपने मर्जी से फिल्मों के सेट पर आते हैं और अपनी मर्जी से जाते हैं। वो किसी का हुक्म नहीं मानते हैं। तो वहीं सलमान खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर में से एक हैं। इसके अलावा रियलटी शो में बतौर जज के तौर पर भी सलमान खान तगड़ी फीस वसूलते हैं। सलमान खान की फीस को लेकर हालहि में जमजम ब्रदर्स ने शॉकिंग खुलासा किया है। चलिए जानते हैं सलमान खान ने केवल 30 मिनट के कितने करोड़ चार्ज किए हैं। 

सलमान खान ने केवल 30 मिनट के लिए किया इतना चार्ज (Salman Khan Fees For Zam Zam Brothers Video)-

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि सलमान खान को ज़मज़म ब्रदर्स के साथ सिर्फ 30 मिनट के लिए आने के लिए 14 करोड़ रुपये मिले थे, जिससे प्रशंसकों के बीच ज़बरदस्त बहस छिड़ गई है। हालांकि इस खुलासे से सुपरस्टार की बेजोड़ स्टार पावर और वैश्विक स्तर पर उनकी मांग उजागर होती है, लेकिन खबरों के मुताबिक यह आंकड़ा अभी तक सत्यापित नहीं है और आधिकारिक पुष्टि के बजाय ऑनलाइन प्रसारित हो रहे दावों पर आधारित है। हालांकि, यह चर्चा एक बार फिर साबित करती है कि भाईजान मनोरंजन उद्योग में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले और पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। 



सलमान खान मूवी फीस (Salman Khan Movie Fees)-

सलमान खान के यदि फिल्मों की फीस की बात करें तो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सलमान खान 100 से 150 करोड़ रूपए तक एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं। इसके साथ ही सलमान खान की फीस फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग, सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स को मिलाकर और भी बढ़ सकती है।

Tags:    

Similar News