AP Dhillon Firing: सलमान खान के साथ गाना गाने पर एपी ढ़िल्लों के घर पर लॉरेंश्न गैंग ने चलाई गोली

AP Dhillon House Firing: कुछ समय पहले ही सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो लाने वाले पंजाबी सिंगर एपी ढ़िल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-09-02 12:40 GMT

AP Dhillon House Firing Case

AP Dhillon Firing: पंजाबी सिंगर एपी ढ़िल्लों (Ap Dhillon) जिन्होंने कुछ समय पहले ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ Old Money नामक एक गाना लेकर आए थे। जिसे सलमान खान और एपी ढ़िल्लों के फैंंस ने काफी पसंद किया था। बता दे कि AP Dhillon के घर के बाहर गोलियां चलाने का मामला सामने आया हैं। ये मामला यानि रविवार का हैं। गोली चलाने वाले शूटर का नाम लारेंश्न विश्ननोई गेंग के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही धमकी भरे वीडियोज भी शेयर किए हैं। सलमान खान से रिश्ते को लेकर गिरोह ने दी AP Dhillon को चेतावनी 

एपी ढ़िल्लों के घर पर चली गोलियां (AP Dhillon House Firing Case)-

पंजाबी गायक और रैपर एपी ढिल्लों (Ap Dhillon) के कनाडा के वैंकूवर स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना की खबर मिली है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सूत्रों ने दावा किया है कि रविवार रात विक्टोरिया आइलैंड इलाके में गायक के घर के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई। बता दे कि लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर प्रसारित धमकी भरे संदेश में दावा किया गया है कि 1 सितंबर की रात को गिरोह ने कनाडा में दो स्थानों पर गोलीबारी की योजना बनाई थी। एक विक्टोरिया द्वीप पर और दूसरा वुडब्रिज टोरंटो में। गिरोह ने एपी ढ़िल्लों को धमकी दी हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ उनके कथित संबंधों का हवाला देते हुए। तथा चेतावनी दी है कि वे-अपनी हद में रहें, अन्यथा उन्हें कुत्ते की मौत मिलेगी। गिरोह ने एपी ढिल्लों को भी धमकी दी हैं।स बीच, कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ इस पोस्ट की प्रामाणिकता और गोलीबारी से जुड़े तथ्यों की जाँच कर रही हैं। पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


Tags:    

Similar News