Salman Khan Kala Hiran Movie: काला हिरण मूवी किसने बनाई? जिसपर सलमान खान ने किया केस, जाने
Kala Hiran Movie Cast: सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनने जा रही है, जिसके निर्माताओं के खिलाफ सलमान खान ने लिया लीगल एक्शन
Salman Khan Take Legal Action Kala Hiran Movie (Image Credit-Social Media)
Salman Khan Kala Hiran Movie : सलमान खान के जीवन की यदि सबसे चर्चित घटना कोई है। तो वो है काला हिरण केस, जिसकी वजह से सलमान खान (Salman Khan) को आजतक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काला हिरण केस की वजह से ही लॉरेंस विश्नोई गैंग सलमान खान के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। आए दिन उनको धमकियाँ मिलती रहती हैं। यही नहीं सलमान खान के घर पर हमला तक हो चुका है। जिसकी वजह से Salman Khan की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी लॉरेंस विश्नोई गैंग से उनको धमकी मिलती रहती है। तो वहीं अब जाकर सलमान खान के काला हिरण केस पर एक फिल्म बनाई जा रही है। जिसका पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म के खिलाफ सलमान खान ने लीगल एक्शन लिया है।
सलमान खान ने काला हिरण मूवी के खिलाफ लिया लीगल एक्शन (Salman Khan Take Legal Action Kala Hiran Movie)-
कुछ दिन पहले ही सलमान खान के केस काला हिरण से संबंधित एक फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसका पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में एक एक्टर को बंदूक लिए हुए शिकार करते दिखाया गया है। और पोस्टर पर Kala Hiran Movie लिखा हुआ है। इस फिल्म के घोषणा के बाद अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने इसके खिलाफ लीगल एक्शन ले लिया है।
बता दे कि सलमान खान ने अपने कुख्यात 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान की कानूनी टीम ने फिल्म की रिलीज और प्रचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है, इसे "व्यक्तिगत अधिकारों का घोर उल्लंघन" और उनके चल रहे निष्पक्ष मुकदमे में हस्तक्षेप बताया है।
काला हिरण मूवी मूवी कास्ट (Kala Hiran Movie Cast)-
Kala Hiran Movie जिसका अस्थायी शीर्षक काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी है। यह फिल्म 1998 के काले हिरण के अवैध शिकार मामले और उससे जुड़ी प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित एक गहन अपराध थ्रिलर है। लॉरेंस बिश्नोईभरत एस. श्रीनाते द्वारा निर्देशित और जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले अमित जानी द्वारा निर्मित है।