Sandhya Shantaram कौन हैं? जिनका हुआ निधन जानिए इनके बारे में सबकुछ
Sandhya Shantaram Death: वेटरेन एक्ट्रेस संध्या शांताराम का निधन हो गया है, चलिए जानते हैं कौन हैं संध्या शांताराम
Sandhya Shantaram Death (Image Credit- Social Media)
Sandhya Shantaram Death: हिंदी सिनेमा और मराठी सिनेमा की प्रसिद्ध एक्ट्रेस संध्या शांताराम का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। संध्या शांताराम एक बेहतरीन एक्ट्रेस थी। उनका निधन मुंबई में हुआ है। बता दे कि संध्या शांताराम की उम्र 90 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार दादर में शिवाजी पार्क में 4 अक्टूबर 2025 को होगा। लेकिन अभी तक Sandhya Shantaram का निधन कैसे हुआ है। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं प्राप्त है।
संध्या शांताराम कौन हैं (Who Is Sandhya Shantaram In Hindi)-
संध्या शांताराम एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही साथ पूर्व फिल्म निर्माता वी शांताराम की पत्नी थी। मराठी फिल्म अमर भूपाली से अपना करियर शुरू किया था। Sandhya Shantara ने मराठी क्लासिक पिंजरा में अपने काम के लिए व्यापक रूप से पहचाना गया। जिसमें जटिल भावनाओं को सहजता से व्यक्त करने की उनकी क्षमता प्रदर्शित हुई। दो आँखें बारह हाथ में, उन्होंने अभिनय और नृत्य का सम्मिश्रण किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए आलोचकों की प्रशंसा अर्जित की है।
Sandhya Shantaram ने नवरंग में अरे जारे हट नटखट गाने में एक यादगार प्रदर्शन किया था। उनका ये गाना आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है। इसके अलावा झनक-झनक पायल बाजे ने उनके शास्त्रीय नृत्य कौशल को भी उजागर किया, जो उनके काम में लाई गई सांस्कृतिक गहराई को दर्शाता है।
संध्या शांताराम जिसका नाम विजया देशमुख था। इनका जन्म 13 सितंबर, 1936 को हुआ था। यह एक भारतीय अभिनेत्री थीं, जो हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। Sandhya Shantaram ने अपने करियर की शुरूआत मुंबई के जाने-माने थिएटर से किया था।
संध्या शांताराम के कितने बच्चे हैं (Sandhya Shantaram Children)-
बता दे कि संध्या शांताराम के दो बेटे हैं। एक प्रभात कुमार शांताराम और दूसरे किरन शांताराम जोकि एक फिल्ममेकर हैं।