Saroja Devi Death: पहली कन्नड़ सुपरस्टार सरोजा देवी का निधन, दिलीप कुमार से लेकर एमजीआर संग किया था काम
Saroja Devi Passed Away: सरोजा देवी जिन्हें पहली कन्नड़ सुपरस्टार भी कहा जाता था, उनका निधन हो गया है।
Saroja Devi Passed Away
Saroja Devi Passed Away: मनोरंजन जगत के लिए साल 2025 कुछ खास साबित नहीं हो रहा, जहां बीते दिन दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव इस दुनिया को अलविदा कह गए, फैंस और सेलेब्स उनके निधन से उबर नहीं पाए थे कि एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ गई, जी हां! जानी मानी दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं, सरोजा देवी जिन्हें पहली कन्नड़ सुपरस्टार भी कहा जाता था, उनका निधन हो गया है। सरोजा देवी के निधन से सिनेमा जगत में मातम छा गया है, फैंस और मनोरंजन जगत के सितारे सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुख जाहिर कर रहें हैं।
87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस (Saroja Devi Death News)
दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन के एक दिन बाद ही एक और दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी दुनिया की अलविदा कह गईं। सरोजा देवी 87 साल की थीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरोजा देवी का निधन आज ही हुआ। सरोजा देवी का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा, उन्होंने सिर्फ तमिल व कन्नड़ फिल्मों में ही काम नहीं किया था, बल्कि वे तेलुगु और हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकीं थीं। उन्होंने करीब 7 दशक तक फिल्मी पर्दे पर राज किया।
सरोजा देवी का फिल्मी करियर (Saroja Devi Filmy Career)
दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी के फिल्मी करियर की बारे में बताएं तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था, जब वे 17 साल की थी, तब उन्होंने अपनी पहली फिल्म की, सरोजा देवी की पहली फिल्म एक कन्नड़ फिल्म थी, जिसका नाम "महाकवि कालिदास" था, जो 1955 में रिलीज हुई थी, इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 1958 में आई, जिसका नाम "नादोदी मन्नान" था।
सरोजा देवी को लोगों के बीच पहचान उनकी फिल्म नादोदी मन्नान से मिली, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्में भी ऑफर होने लगीं, उनकी पहली हिंदी फिल्म "पैगाम" थी, जिसमें उनके साथ दिलीप कुमार नजर आए थे। बताते चलें कि सरोजा देवी कई हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार संग काम कर चुकीं हैं, जैसे कि सुनील दत्त, शम्मी कपूर और राज कपूर जैसे अभिनेता शामिल हैं। अपने 7 दशक के करियर में सरोजा देवी लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। हिंदी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।