Shahid Kapoor: अब साउथ की इस अदाकारा संग रोमांस फरमाएंगे शाहिद, किया नई फिल्म का ऐलान

Shahid Kapoor Announce New Film: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-24 10:26 GMT

Shahid Kapoor (Photo- Social Media)

Shahid Kapoor Announce New Film: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उनकी खासियत यह है कि वे पर्दे पर हर बार एक अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। जी हां! वह जिस तरह की स्क्रिप्ट चुनते हैं, उससे उनके फैंस बेहद इंप्रेस रहते हैं। देखा जाय तो शाहिद कपूर अपने अबतक के करियर में रोमांटिक बॉय से लेकर एक्शन स्टार समेत कई और भी रोल अदा कर चुके हैं। दिलचस्प बात तो यह है उनके सभी किरदारों को ऑडियंस ने बेहद प्यार भी दिया है। वहीं अब दशहरा के खास दिन पर शाहिद कपूर ने आज अपनी एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिससे उनके फैंस का दिन बना गया है।

शाहिद कपूर ने अनाउंस की अपनी नई फिल्म

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी नई फिल्म से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दी है। यही नहीं उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है, जिसमें उनका धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। शाहिद कपूर ने फिल्म से फर्स्ट लुक रिवील करते हुए लिखा है, "देवा.....11 अक्टूबर 2024 को थिएटरों में।" इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं भी दीं।

इस एक्ट्रेस संग रोमांस फरमाएंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की इस नई फिल्म का नाम "देवा" है। फर्स्ट लुक के बारे में आपको बताएं तो वह हाथ में गन लिए इंटेंस लुक देते दिखाई दे रहें हैं। उनका लुक भी बेहद नया लग रहा है। शाहिद कपूर ने अपने इस पोस्ट में यह भी हिंट दे दिया है कि उनके साथ फिल्म में कौन सी अदाकारा स्क्रीन शेयर करेंगी। दरअसल शाहिद ने अपने इस पोस्ट में अभिनेत्री पूजा हेगड़े को टैग किया है, जिससे साफ जाहिर है कि फिल्म "देवा" में शाहिद संग पूजा हेगड़े की जोड़ी जमने वाली है।


शाहिद कपूर के फैंस हुए एक्साइटेड

शाहिद कपूर के इस ऐलान के बाद तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहें हैं, साथ ही शाहिद कपूर को इस फिल्म के लिए बेस्ट विशेज भी दे रहें हैं। वहीं कुछ फैंस तो शाहिद कपूर के लुक को देख अभी से ही फिल्म को सुपरहिट बता दे रहें हैं।

शाहिद कपूर वर्कफ्रंट

शाहिद कपूर के काम की बात करें तो वह अपनी वेब सीरीज "फर्जी" और "ब्लडी डैडी" की वजह से खूब तारीफें बटोर रहें हैं। वहीं खबरें हैं कि बहुत जल्द "फर्जी" का दूसरा सीजन आने वाला है। इसके साथ ही उनके पास एक और फिल्म है, जिसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन संग स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

Tags:    

Similar News