Shefali Jariwala Video: लाल चुनरी ओढ़ाकर उठी शेफाली जरीवाला की अर्थी, हिंदुस्तानी भाऊ ने दिया कंधा, देखें वीडियो

Shefali Jariwala Last Rites: शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी गई है|

Update:2025-06-28 18:08 IST

Shefali Jariwala Last Rites (Photo- Social Media) 

Shefali Jariwala Last Rites: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने 27 जून को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है, किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। मनोरंजन जगत के सितारे भी हैरानगी जाहिर कर रहें हैं, वहीं अब शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जी हां! शेफाली की बॉडी उनके घर पर पहुंच गई है, जहां का वीडियो सामने आ चुका है, इस वीडियो में शेफाली की बॉडी लाल चुनरी से पूरी तरह कवर की हुई नजर आ रही है।

शेफाली जरीवाला का आखिरी वीडियो 

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वे अब कुछ ही समय में पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। शेफाली जरीवाला की बिल्डिंग के बाहर उनके फैंस और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने इक्कठा हुए हैं। शेफाली जरीवाल के पार्थिव शरीर को लाल चुनरी ओढ़ाई गई है, वहीं हिंदुस्तानी भाऊ उन्हें कंधा देते दिख रहें हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जहां शेफाली जरीवाला को कंधा देते हुए हिंदुस्तानी भाऊ बेहद इमोशनल हो गए हैं, वहीं उनके पति पराग त्यागी भी बुरी तरह टूट चुके हैं। बता दें कि शेफाली जरीवाला हिंदुस्तानी भाऊ को अपना भाई मानती थीं, हर साल रक्षाबंधन पर शेफाली हिंदुस्तानी भाऊ को राखी बांधती थीं।

Full View

आरती सिंह भी फफक कर रो पड़ीं

शेफाली जरीवाला की दोस्त आरती सिंह भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचीं थीं, शेफाली की डेड बॉडी देख आरती सिंह फफक फफक कर रो पड़ीं। आरती सिंह अपने पति दीपक और माहिरा शर्मा के साथ पहुंचीं थीं। वहीं शेफाली की मां का बुरा हाल हो गया है, 42 साल की उम्र में अपनी बेटी की खोना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है, वे बुरी तरह टूट गईं हैं। शेफाली जरीवाला को अंतिम विदाई देने इंडस्ट्री के अन्य एक्टर्स भी पहुंचें, सभी की आंखें नम नजर आई।

Full View
Tags:    

Similar News