Sunny Leone Video: 'मछली' गाने पर सनी लियोन ने किया डांस, फैंस को आ रहा खूब पसंद

Sunny leone Video: सनी लियोन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-12-29 15:47 IST

Sunny leone Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों अपने गाने 'मधुबन' को लेकर खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। सनी के फैंस को उनका ये गाना खूब पसंद भी आ रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। सनी के फैंस के बीच उनका ये वीडियो काफी चर्चा में है।

वीडियो में क्या है

वीडियो में आप देख सकते हैं की सनी अपने नए गाने 'मछली' पर डांस कर रही है। वीडियो में सनी ने ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और प्लाजो पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो शेयर करते ही वीडियो पर 76k लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस के कमेंट्स भी आ रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा इस ड्रेस में आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं दूसरे यूजर ने दिल का इमोजी सेंड किया।

'मधुबन' के बाद 'मछली' में सनी लियोन 

बता दें की सनी के मधुबन गाने के बाद मछली भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस गाने पर कई reels भी बनाए जा रहे हैं। मछली गाने में सनी किसी राजा को लुभाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने के लिरिक्स काफी अटपटे हैं, जो फैंस को पसंद आ रहा है। गाने में सनी का अंदाज आपके दिल और दिमाग में छप जाएगा। बता दें कि 'मछली' गाने को सिंगर पावनी पांडे और शाहिद माल्या ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर करण लाखन और ओये कुणाल हैं। 

सनी लियोन का नया अंदाज आ रहा पसंद

सनी लियोन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सनी के फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार रहता है। वह इन दिनों अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं।

Tags:    

Similar News