Thalapathy Vijay Family: कौन हैं व किस धर्म को फॉलो करतीं हैं थलपति विजय की पत्नी संगीता, क्या करते हैं बच्चे, जानें सब कुछ

Thalapathy Vijay Family: आइए आज थलपति विजय के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी पत्नी व बच्चों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Update:2025-06-22 14:48 IST

Thalapathy Vijay Family

Thalapathy Vijay Family: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहें हैं, थलपति विजय को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, फैंस अलग-अलग अंदाज में सुपरस्टार को बर्थडे विश कर रहें हैं। वहीं इसी खास दिन पर आज विजय की फिल्म जय नायगन का टीजर भी जारी किया गया, जो धमाल मचा रहा है। आइए आज थलपति विजय के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी पत्नी व बच्चों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कौन हैं थलपति विजय की पत्नी

थलपति विजय जल्द ही पॉलिटिक्स की दुनिया में अपना कदम रखने जा रहें हैं, जय नायगन उनकी आखिरी फिल्म है, इसके बाद वे फिल्मों से संन्यास ले लेंगे। थलपति विजय अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भले ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ बेहद ही प्राइवेट रखते हैं, जी हां! उनकी फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है। वहीं अब यदि आपको थलपति विजय की पत्नी के बारे में बताएं तो उनका नाम संगीता सोरनालिंगम है। संगीता लाइमलाइट से बहुत दूर रहतीं हैं, वे पर्दे के पीछे रहकर थलपति विजय की सपोर्ट सिस्टम बनीं हुईं हैं।


थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम की लव स्टोरी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है, जी हां! संगीता साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं, वे एक बिजनेस फैमिली से बिलॉन्ग करतीं हैं, उनका जन्म लंदन में हुआ था, वे श्रीलंकाई तमिल हैं। लंदन में पली बढ़ी संगीता विजय की इतनी बड़ी फैन थीं कि वे उनसे मिलने इंडिया आईं और वे विजय से मिली, दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया, 3 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। थलपति विजय जहां क्रिश्चियन धर्म को फॉलो करते हैं, वहीं संगीता सोरनालिंगम हिंदू धर्म को मानती हैं। संगीता सोरनालिंगम को लेकर खबरें हैं कि वे एक हाउसवाइफ हैं, जो विजय को लाइमलाइट से दूर रहकर सपोर्ट करतीं हैं, वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जाता है कि संगीता एक बिजनेस वूमेन हैं।



क्या करते हैं थलपति विजय के बच्चे

थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। विजय और संगीता के पहले बच्चे जेसन संजय का जन्म 2000 में हुआ, उसके बाद 2005 में बेटी दिव्या साशा का जन्म हुआ। थलपति विजय और संगीता दो बच्चों के माता पिता हैं। बेटे जेसन संजय ने अपने पिता विजय की फिल्म "वettaकारन" में एक छोटा सा किरदार अदा किया था, जो 2009 में रिलीज हुई थी। इस समय जेसन संजय कनाडा में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, वह अपने पिता की तरह ही फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाएंगे, हालांकि उन्हें निर्देशन में रुचि है। वहीं बेटी दिव्या शाशा ने विजय की फिल्म "थेरी" से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, जो 2016 में आई थी।



 


Tags:    

Similar News