The Delhi Files Release Date : कब रिलीज होगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द दिल्ली फाइल्स

The Delhi Files Release Date: द कश्मीर फाइल के बाद विवेक अग्निहोत्री लेकर आ रहे हैं, The Delhi File, जानिए कब होगी रिलीज विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Delhi File

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-24 09:40 GMT

The Delhi Files Release Date

The Delhi Files Update: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) बनाई थी। इस फिल्म ने भारत समेत दुनियाभर के लोगो को आकर्षित किया था। फिल्म कई दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी और कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए थे। तो वहीं, फिल्म को कई सारे विवादों का सामना भी करना पड़ा था। अब जाकर विवेक अग्निहोत्री एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम हैं The Delhi Files यदि हम विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Delhi Files के बारे में बात करे तो, हालहि में विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म The Delhi File पर बात की है। Vivek Agnihotri ने बताया कि The Delhi File की कहानी क्या होगी व फिल्म में कौन-कौन से कास्ट नजर आएंगे और कब रिलीज होगी फिल्म

द दिल्ली फाइल्स रिलीज डेट (The Delhi Files Release Date)- 

बता दे कि फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म The Delhi Files के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी फिल्म The Delhi Files की शूटिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो रही हैं। तो वहीं फिल्म The Delhi Files इस साल नहीं अगली साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

द दिल्ली फाइल्स कास्ट (The Delhi Files Cast)-

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Delhi File में कोई भी बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री शामिल नहीं होंगे। ये फिल्म केवल कंटेंट पर आधारित होगी। तो वहीं, फिल्म के स्टार कास्ट (Cast Of The Delhi File) के बारे में अभी कोई अपडेट साझा नहीं किया हैं। 

द दिल्ली फाइल्स की कहानी क्या होगी ? (The Delhi Files Movie Story In Hindi)-

यदि हम विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म The Delhi Files की कहानी के बारे में बात करे तो हम आपको बता दे कि The Delhi File की कहानी पर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म की कहानी बहुत कठिन हैं। 800 वर्षों से हमारा नरसंहार हो रहा है। खासरकर पिछले 100 सालों में, मानवता का सबसे लंबाी निरंतर नरसंहार हुआ है। किसी को भी हमसे अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़ा हैं। हम चाहते हैं कि हम रिसर्च व प्रामाण पर आधारित फिल्म बनाएं ताकि दुनिया हमारा दर्द कभी ना फूले, कृपया धैर्य रखें। 

उन्होंने फिल्म की कहानी क्या होगी ये तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर बताया कि फिल्म The Delhi Files की कहानी काफी ज्यादा रोचक होने वाली है। फिल्म की कहानी जानने के लिए दर्शकों को धैर्य रखने की जरूरत है। 

Tags:    

Similar News