को कहिस! माधुरी का दिल धक-धक करता है, भारत का दिल मोदी-मोदी

सिनेस्टार विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से दिल्ली में चुनाव प्रचार किया और पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। आपको बता दें, दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है।

Update: 2019-05-05 12:28 GMT

नई दिल्ली : सिनेस्टार विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से दिल्ली में चुनाव प्रचार किया और पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। आपको बता दें, दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है।

ये भी देखें : बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ने नहीं की: शिवसेना नेता संजय राउत

करीब तीन घंटे इंतजार के बाद ‘सातों सीटें मोदी को’ कार्यक्रम के लिए ओबरॉय कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे।

उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगी मतदान की स्याही भी दिखाई। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

ओबरॉय ने कहा, भारत के इतिहास में जब कभी एक राजकुमार या किसी बाहरी ने देश पर शासन किया, तब व्यापक लूट हुई है। लेकिन यह देश अब नहीं लूटेगा, बल्कि यह उठेगा।

ये भी देखें : जानिए क्या हुआ, जब पीएम मोदी ने ममता दी को लगाया फोन?

उन्होंने कहा, दिल्ली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का दिल है। माधुरी दीक्षित जी का दिल धक - धक करता है लेकिन हमारे भारत का दिल क्या कहता है? मोदी - मोदी। यदि मोदी भारत के दिल की धड़कन हैं तो वह फिर से पीएम बनेंगे।

 

Tags:    

Similar News