×

बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ने नहीं की: शिवसेना नेता संजय राउत

शिवसेना के मराठी दैनिक 'सामना' के रविवारीय संस्करण के अपने साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा, "बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ठाकरे ने नहीं की। सामना ने सिर्फ श्रीलंका में हुए घटनाक्रमों का विश्लेषण प्रकाशित किया है।" राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं।

SK Gautam
Published on: 5 May 2019 12:15 PM GMT
बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ने नहीं की: शिवसेना नेता संजय राउत
X

मुम्बई: शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि यह मांग शिवसेना या इसके प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नहीं की।

शिवसेना के मराठी दैनिक 'सामना' के रविवारीय संस्करण के अपने साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा, "बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ठाकरे ने नहीं की। सामना ने सिर्फ श्रीलंका में हुए घटनाक्रमों का विश्लेषण प्रकाशित किया है।" राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं।

ये भी देखें : सपना चौधरी समेत BJP की गेट टुगेदर में शामिल हुए ये सितारे

सामना के एक संपादकीय में बुधवार को कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा को उत्पन्न ‘‘खतरे’’ पर विचार करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की तर्ज पर भारत में बुर्के और अन्य नकाबों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

संपादकीय पर विवाद और कई तबकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया के चलते शिवसेना की वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद नीलम गोरहे ने बुधवार को कहा था कि यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।

ये भी देखें :अमरनाथ यात्रा से पहले, अंतरराष्ट्रीय सीमा के आस-पास सुरक्षा बढ़ायी गयी

उन्होंने बयान में कहा, "यह व्यक्तिगत विचार हो सकता है... यह शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।" इससे पहले शुक्रवार को सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने मुंबई में ‘सामना’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

(भाषा)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story