विवेक ओबराय ने मोदी की जीत पर राहुल पर कसा तंज, बोले- 'ये काम कर लो'

विवेक ओबेरॉय ने न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। विवेक ओबेरॉय ने कहा- जो न्याय की बातें करते हैं, शासन अन्याय का करते हैं। पीएम मोदी को रोक नहीं सकते हैं। जब पीएम मोदी जीत का जश्न कल मनाएंगे उसी दिन हमारी फिल्म भी आ रही है। उसका जश्न भी मनाएंगे।

Update: 2019-05-23 12:27 GMT

नई दिल्ली: भाजपा ऑफिस में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के पार है जबकि कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है। जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में आम और खास हर एक की दिलचस्पी है तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इसकी खास वजह फिल्म का नाम है जो कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक है। विवेक ओबेरॉय फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच विवेक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अब राहुल गांधी राजनीति छोड़ दें।

यह भी देखें... तमिल सिंगर चिन्मयी श्रीप्रदा से मांगे न्यूड फोटो, जवाब में ट्विटर यूजर को मिला ये

विवेक ओबेरॉय ने न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। विवेक ओबेरॉय ने कहा- जो न्याय की बातें करते हैं, शासन अन्याय का करते हैं। पीएम मोदी को रोक नहीं सकते हैं। जब पीएम मोदी जीत का जश्न कल मनाएंगे उसी दिन हमारी फिल्म भी आ रही है। उसका जश्न भी मनाएंगे।

इसके बाद विवेक ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'राहुल अब खाली हैं तो उनसे कहूंगा कि वो कल मेरी फिल्म आकर देखें। मेरी राहुल गांधी से अपील है कि नफरत की राजनीति छोड़कर अब भारत के बारे में सोचिए।'

विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए थे। विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय की ऐश्वर्या राय की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर किसी ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।

यह भी देखें... करिश्मा कपूर की परदें पर सात साल बाद होगी एंट्री, वेब शो में ऐसे आएंगी नजर

लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर ऐश्वर्या की तस्वीर से जुड़ा एक मीम वायरल हो रहा था। इस तस्वीर को विवेक ओबेरॉय ने शेयर कर दिया। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, फिर विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।

इस मीम को शेयर करते ही विवेक यूजर्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स का कहना था कि उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर ऐश्वर्या का अपमान किया है। जबकि ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। वहीं सोनम कपूर और अनुपम खेर जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने भी विवेक की इस हरकत को शर्मनाक बताया।

Tags:    

Similar News