आखिरी बार बेटे का चेहरा नहीं देख पाईं वाजिद की मां, जानिए क्या है वजह

कल यानि सोमवार (1 जून ) को बॉलीवुड  की मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कोरोना की वजह से संगीत की सुपरहिट जोड़ी साजिद-वाजिद  अलग हो गए। कोरोना वायरस की वजह से वाजिद खान की मौत हो गई।

Update: 2020-06-02 06:00 GMT

मुंबई कल यानि सोमवार (1 जून ) को बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कोरोना की वजह से संगीत की सुपरहिट जोड़ी साजिद-वाजिद अलग हो गए। कोरोना वायरस की वजह से वाजिद खान की मौत हो गई। उन्होंने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ दिया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक हैं। अब खबर है कि उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव हैं और चेम्बूर के उसी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वाजिद ने 42 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

यह पढ़ें...वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी: मानसून के दौरान बढ़ेंगे कोरोना केस, इन बीमारियों की भी आशंका

Full View

खबरों के अनुसार, वाजिद खान की मां रजिया खान अपने बेटे से पहले ही कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं। किडनी व गले के संक्रमण से जूझ रहे वाजिद बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। गायक ममता शर्मा जिन्होंने साजिद-वाजिद के साथ सलमान खान की फिल्म दबंग 2 का सबसे हिट गाना फेविकोल से गाया था उन्होंने ये जानकारी दी।

Full View

उन्होंने बताया कि बेटे की देखरेख के लिए वो अस्पताल में रुकी हुई थीं। यहीं वो संक्रमित हुई और कोरोना के चपेट में आ गई थीं। वाजिद की मां अपने बेटे को आखिरी बार देख भी नहीं सकी थीं, दरअसल, वह कोरोना पॉजिटिव हैं इसलिए डॉक्टर ने उन्हें ये खबर सुनाने को मना किया। क्योंकि अगर उन्हें पता चलेगा तो वह खुद को रोक नहीं पाती और उन्हें देखने की कोशिश करती जो खुद उनके लिए और उनके आस-पास के लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था।

यह पढ़ें...केजरीवाल ने ऐसा कौन सा निर्णय ले लिया, बीजेपी और कांग्रेस ने एक साथ बोला हमला

Full View

वाजिद को किडनी की समस्या के चलते करीब 60 दिनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। करीब तीन दिन पहले उनमें कोरोना के लक्षण दिखे थे। लेकिन उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। इसके साथ ही वाजिद डायबटिक भी थे। सोमवार दोपहर मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एक महीने पहले इसी कब्रिस्तान में इरफान खान को दफ्न किया गया था।

Full View

बता दें किबॉलीवुड में साजिद-वाजिद की जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया था।1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। फिल्म 'हैलो ब्रदर' के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे थे।

Tags:    

Similar News