Illuminati History: इलुमिनाटी क्या है, जिसकी रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा हैं दिलजीत दोसांझ, जाने सच

What is Illuminati: इलुमिनाटी जिसे कहा जाता है एक रहस्यमयी दुनिया, चलिए जानते हैं इसके बारे में क्या Diljit Dosanjh Illuminati के सदस्य हैं।

Update:2024-09-18 17:05 IST

What is Illuminati History Is Diljit Dosanjh Member 

What is Illuminati: सिंगर दिलजीत दोसांझ (Singer Diljit Dosanjh) जिनकी पॉपुलर्टी देश-दुनिया हर एक जगह पर फैली हुई हैं। हालहि में Diljit Dosanjh ने एक Dil-Illuminati टूर की घोषणा की है। जिसके बाद से Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट की सारी टिकटें भारी-भरकम कीमत में बिक गई। लेकिन उनका ये कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया। जिसके बाद से उनके ऊपर कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh) की टिकटों में हेरा फेरी करने के आरोप में Dil-Illuminati Concert के लिए लीगल नोटिस भेजा गया है। Diljit Dosanjh का अक्सर नाम एक रहस्यमयी दुनिया Illuminati के साथ जोड़ा जाता है। कहाँ जाता है कि दिलजीत दोसांझ इलुमिनाटी के सदस्य हैं। चलिए जानते हैं आखिर ये इलुमिनाटी क्या (Illuminati Kya Hai) है। 

इलुमिनाटी क्या है (What is Illuminati History In Hindi)-



ऐतिहासिक अर्थ  में, Illuminati शब्द का तात्पर्य बवेरियन इलुमिनाती से है, जो एक गुप्त समाज है जो 1176 से 1765 तक केवल एक दशक तक संचालित हुआ था। इस संगठन की स्थापना एडम वेइशौप्ट ने की ती, जो एक जर्मन कानून के प्रोफेसर थे, जो ज्ञानोदय के आदर्शों में दृढ़ता से विश्वास करते थे और उनके इलुमिनाटेनॉर्डन ने अभिजात वर्ग के बीच उन आदर्शों को बढ़ावा देना का प्रयास किया। वेइशौप्ट इलुमिनाटी सदस्यों को तर्क, परोपकार और अन्य धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में शिक्षित करना चाहते थे ताकि वे सत्ता में आने पर राजनीतिक निर्णयों को प्रभावित कर सकें। 

हौपैड ने बताया कि इलुमिनाटी के लक्ष्य और प्रतिष्ठा अक्सर उनकी क्षमता से अधिक होती थी। शुरूआती दिनों में इलुमिनाटी में काफी कम सदस्य थे। इसमें केवल 600-2500 सदस्य  (Illuminati Members) थे। समूह अन्य समूहों के भीतर एक प्रकार का स्लीपर सेल बनकर उस आकार तक बढ़ गया- इलुमिनाटी के सदस्य अपने स्वंय के प्रतिस्पर्धी गुप्त समाज के लिए सदस्यों की भर्ती करने के लिए फ्रीमेसन लॉज में शामिल हो गए। ऐसा कहा जाता हैं कि Illuminati गुप्त रूप से काम करते हैं। दुनिया में जो कुछ भी रहस्यमयी घटना घटित होती है। उसके पीछे इसी का हाथ होता हैं। Illuminati को रहस्यमयी संगठनों में गिना जाता है। अबतक इनके रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। 

इस संगठन के बारे में सरकार को पता लगते ही सरकार ने Illuminati पर बैन लगा दिया। तो वहीं प्रोफेसर वीशॉप्ट को जेल भेज दिया। आज भी कई लोग इनपर भरोषा करते हैं। कहा जाता हैं Illuminati के सदस्य  दिलजीत दोसांझ से लेकर कई सारे पॉप स्टार्स हैं। क्योंकि इन्होंने अपने कई सारे Concert में Illuminati का साइन बनाया है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि Bigg Boss का जो साइन हैं वो भी Illuminati से संबंधित हैं। बहुत से लोग इसे पब्लिक स्टंट बता रहे हैं। 

क्या दिलजीत दोसांझ इलुमिनाटी के सदस्य हैं (Is Diljit Dosanjh Illuminati Members)-

Full View


सोशल मीडिया पर Diljit Dosanjh के Concert का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनको Illuminati का साइन क्राउन चक्र (Illuminati Sign) बनाते हुए देखा गया था। लेकिन बाद में Diljit Dosanjh ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो नहीं जानते लेकिन एक बार फिर से दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh Concert) का नाम Dil-Illuminati रखा है। जिसकी वजह से ये एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। 

Tags:    

Similar News