YRF फिल्म्स का बड़ा दांव, जो 56 सालों में नहीं हुआ, वो अब होगा, बनाएगा हॉरर फिल्में
YRF Horror Film: यशराज फिल्म्स से जुड़ी एक चौंकने वाली खबर सामने आ रही है, जी हां! यशराज फिल्म्स द्वारा कुछ ऐसा प्लान किया गया है, जो पिछले 56 सालों में नहीं हो पाया।
YRF Horror Film (Photo- Social Media)
YRF Horror Film: यशराज फिल्म्स द्वारा एक से एक शानदार फिल्में बनाई जा रही हैं, बता दें कि यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की स्थापना 1970 में हुई थी, यश चोपड़ा द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। आज इस प्रोडक्शन हाउस को 56 साल हो गए हैं और इन सालों में इस प्रोडक्शन हाउस द्वारा कई बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस की गईं, हालांकि कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई। वहीं अब आने वाले समय में YRF की धमाकेदार फिल्में बड़े पर्दे में दस्तक देने को तैयार है, लेकिन इन सबके बीच यशराज फिल्म्स को लेकर जो बड़ी खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक यशराज अब हॉरर फिल्म भी बनाने वाला है, जिससे जुड़ी अपडेट सामने आ गई है।
यशराज फिल्म्स बनाएगा हॉरर फिल्म
यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन तले अब तक रोमांटिक और एक्शन व स्पाई थ्रिलर फिल्में ही बनाई जाती थीं, लेकिन अब कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल यशराज फिल्म्स अब हॉरर फिल्म बनाने जा रहा है, जी हां! पिछले 56 सालों से जो नहीं हुआ, यशराज फिल्म्स ने इतने सालों बाद हॉरर फिल्म बनाने का फैसला किया है, यानी कि अब यशराज फिल्म्स अपनी पहली हॉरर फिल्म बनाने के लिए तैयार है, दिलचस्प बात तो यह है कि फिल्म से जुड़ी अपडेट भी सामने आ गई है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही पहली हॉरर फिल्म से जुड़ी जानकारी मिल गई है, जिसके मुताबिक इस अपकमिंग हॉरर फिल्म के लिए अभय पन्नू को साइन किया गया है, जी हां! निर्देशक अभय पन्नू यशराज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म को निर्देशित करेंगे। अभय पन्नू "रॉकेट बॉयज" जैसी सीरीज बना चुके हैं। फिलहाल, अब तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी और अगले साल फिल्म थिएटरों में रिलीज की जाएगी। YRF अब अपने 'स्पाई यूनिवर्स' से आगे बढ़कर नई शैलियों में भी अपना पैर जमाने की कोशिश कर रहा है, देखना दिलचस्प होगा कि क्या मैडॉक फिल्म्स की तरह हॉरर यूनिवर्स में यशराज फिल्म्स को सफलता मिलेगी।